Eid Mubarak: ईद पर अपनों को दें खास उपहार, सस्ते में बन जाएगी बात

Eid Mubarak Gift Ideas: ईद पर किसी को उपहार देना चाहते हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रहे हैं तो आप इन किफायती और जरूरी गैजेट्स में से किसी को गिफ्ट के लिए चुन सकते हैं-

Eid Mubarak Gift Ideas : ईद-उल-फित्र दुनियाभर के मुस्लिम धर्मावलंबियों का एक बड़ा त्योहार है. ईद का दिन लोग दोस्तों और परिवार से मिलने और उपहारों का आदान-प्रदान करने में बिताते हैं. अगर आप भी इस मुबारक मौके पर किसी को उपहार देना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कम बजट में कौन-सा गिफ्ट आयेगा, तो हम आपको बताते हैं कुछ किफायती और जरूरी गैजेट्स के बारे में, जिन्हें आप गिफ्ट के लिए चुन सकते हैं-

SmartWatch

स्मार्टवॉच इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. आप अपने अपनों को ईद पर स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. यह आपको कई रेंज में मिल जाएगा और तोहफे के तौर पर किसी को भी पसंद आयेगा. ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आपको डिस्काउंट ऑफर्स के साथ कई ऑप्शंस मिल जाएंगे.

Eid al-Fitr 2024 को लेकर दिखने लगा उमंग का माहौल, देर रात तक बाजारों में दिख रही चमक

Fitness Band

सेहत को लेकर जागरूक रहनेवालों के लिए यह प्रोडक्ट सही है. चाहे मार्निंग वॉक करना हो या एक्सरसाइज, यह डिवाइस अपने यूजर के वर्कआउट और कैलरी बर्न पर नजर रखता है. बाजार ने इसकी बड़ी रेंज मिलती है. एडवांस्ड फीचर वाले बैंड, यूजर की नींद और दिल की धड़कनों का भी ख्याल रखते हैं.

Feature Phone

स्मार्टफोन से इतर कई लोगों को अब भी फीचर फोन यूज करना पसंद होता है. अगर आप भी ऐसे किसी शख्स को जानते हैं और ईद पर उन्हें कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ये बढ़िया ऑप्शंस हो सकते हैं. हैंडी डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ की वजह से ये आज भी पसंद किये जाते हैं.

Eid Special Mehndi Designs: ईद पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, दिखेंगी बला की खूबसूरत

Power Bank

अब स्मार्टफोन लगभग हर किसी के पास है. जल्दबाजी में फोन चार्ज न कर पाने से या फोन ज्यादा इस्तेमाल करने से कई बार बैटरी लो हो जाती है और इससे जरूरी काम रुक जाते हैं. ऐसे में पावर बैंक बेहतर गिफ्ट आइडिया है. हर किसी के लिए यह यूजफुल चीज आपको सस्ते में मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >