चुपके से ऐसे देखें किसी का भी WhatsApp Status, व्यूअर लिस्ट में नहीं आएगा नाम

WhatsApp Status: व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सामने वाले को पता चले देखने का आसान तरीका! बस अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में थोड़ा बदलाव करें या फिर ऑफलाइन मोड में जाकर ऐप खोलें. जानिए यह ट्रिक कैसे काम करती है.

WhatsApp Status: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो इंटरनेट पर यह जानने में जुटे हैं की बिना किसी को पता चले उनका व्हाट्सएप स्टेटस कैसे देखें, तो यह खबर आपके लिए है. अक्सर हम थकान या आलस्य के कारण मैसेज का जवाब नहीं देते, लेकिन दूसरों के स्टेटस अपडेट देखने की जिज्ञासा बनी रहती है. हालांकि, व्हाट्सएप पर व्यूअर लिस्ट दिखने के कारण गुप्त रूप से किसी का स्टेटस देखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन चिंता की बात नहीं, हमारे पास इसके कुछ आसान तरीके हैं. यहां हम आपको आज दो आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख सकते हैं, बिना यह पता चले कि आपने देखा है. खास बात यह है कि ये ट्रिक्स एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए कारगर हैं. आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

WhatsApp Status: इन दो ट्रिक्स की मदद से देखें स्टेटस

Read Receipts ऑप्शन को कर दें बंद 

अगर आप WhatsApp पर Read Receipts को बंद कर देते हैं, तो यह न सिर्फ मैसेज पर असर डालेगा बल्कि स्टेटस व्यूअर लिस्ट में भी आपका नाम नहीं दिखेगा. यानी, अगर आपने किसी का स्टेटस देखा भी हो, तो उसे इसका पता नहीं चलेगा. इसी तरह, अगर आपका कोई कॉन्टैक्ट Read Receipts को डिसेबल कर देता है, तो आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि उसने आपका स्टेटस देखा है या नहीं. ध्यान देने वाली बात यह है कि, Read Receipts को बंद करने से मैसेज पर भी इसका असर पड़ेगा और कोई यह नहीं जान पाएगा कि आपने उनका मैसेज पढ़ा है या नहीं.

WhatsApp पर Read Receipts बंद करने का तरीका:

  • WhatsApp खोलें और Settings में जाएं.
  • Privacy ऑप्शन को सिलेक्ट करें.
  • Read Receipts तक स्क्रॉल करें और टॉगल को ऑफ कर दें.

ऑफलाइन हो कर देखें WhatsApp Status 

व्हाट्सएप स्टेटस को गुप्त रूप से देखने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है ऑफलाइन रहकर देखना. जैसे ही आपको पता चले कि किसी कॉन्टैक्ट ने स्टेटस अपडेट किया है, तुरंत मोबाइल डेटा और वाई-फाई बंद कर दें या एयरप्लेन मोड ऑन कर लें. नेटवर्क बंद करने के बाद, व्हाट्सएप खोलें और स्टेटस देखें. चूंकि आप ऑफलाइन रहेंगे, इसलिए आपकी व्यूअर लिस्ट में नाम नहीं दिखाई देगा.

व्हाट्सएप वेब पर भी यह तरीका अपनाया जा सकता है. सबसे पहले इन्कॉग्निटो मोड में व्हाट्सएप वेब खोलें और स्टेटस टैब में देखें कि जिस स्टेटस को आप देखना चाहते हैं, वह मौजूद है या नहीं. फिर लैपटॉप/डेस्कटॉप का वाई-फाई बंद कर दें और स्टेटस देखें. देखने के बाद ब्राउजर बंद कर दें ताकि डेटा सेव न हो.

यह भी पढ़े: Instagram के नए फीचर की मदद से रिसेट कर सकेंगे अपनी फीड, आसान स्टेप्स में यहां समझें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >