घर बैठे मिनटों में चेक करें LPG सिलेंडर बुकिंग स्टेटस, जानिए आसान तरीका

अब LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. जानिए यहां ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग स्टेटस का जानने का तरीका.

आपने अगर हाल ही में LPG सिलेंडर बुक किया है या यह जानना चाहते हैं कि आपकी बुकिंग प्रोसेस हुई है या नहीं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. पेट्रोलियम कंपनियों ने बुकिंग स्टेटस चेक की प्रक्रिया को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और WhatsApp के जरिए बेहद आसान बना दिया है. ऐसे में बस कुछ क्लिक या एक मैसेज के जरिए आप जान सकते हैं, कि आपकी बुकिंग पेंडिंग है, रास्ते में है या डिलीवर हो चुकी है. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में.

ऑनलाइन LPG बुकिंग स्टेटस कैसे चेक करें?

वेबसाइट के जरिए

आप अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें.
  • गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें.
  • Booking Status / Order Tracking ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • कस्टमर आईडी या रेफरेंस नंबर डालकर Submit करें.
  • इसके बाद आपको स्टेटस दिख जाएगा, जैसे:

Pending: बुकिंग हुई है लेकिन प्रोसेस नहीं हुई.

In Transit: सिलेंडर आपके घर के लिए निकल चुका है.

Delivered: सिलेंडर डिलीवर हो चुका है.

Cancelled: बुकिंग रद्द हो गई है.

मोबाइल ऐप से

आप मोबाइल ऐप की मदद से भी स्टेटस आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए-

  • Play Store या App Store खोलें.
  • अपनी गैस कंपनी का ऐप (IndianOil ONE, HP PAY, Hello BPCL) डाउनलोड करें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • LPG सेक्शन या Refill History में जाएं.
  • जानकारी भरकर Submit करें.

WhatsApp से

WhatsApp के जरिए भी आप स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • WhatsApp खोलें.
  • अपनी गैस कंपनी के नंबर पर मैसेज करें:
  • Indane Gas: 7588888824
  • Bharat Gas: 1800224344
  • HP Gas: 9222201122
  • “Hi” लिखकर मैसेज भेजें.
  • अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुनें और Order Tracking ऑप्शन चुनें.
  • आपको WhatsApp पर ही स्टेटस मिल जाएगा.

बिना इंटरनेट LPG स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी आप स्टेटस जान सकते हैं:

कॉल करके

अपने फोन से गैस कंपनी के नंबर पर कॉल करें:

  • Indane Gas: 7718955555
  • Bharat Gas: 7715012345
  • HP Gas: 8888823456

अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें और निर्देशों का पालन करें.

SMS के जरिए

  • मैसेज ऐप खोलें.
  • “STATUS” टाइप करें.
  • अपनी गैस कंपनी के नंबर पर भेजें:

Indane Gas: 7718955555

Bharat Gas: 7715012345

HP Gas: 8888823456

आपको SMS में स्टेटस मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >