शादी डॉट कॉम लाया दहेज कैलकुलेटर फीचर, यह आपको देगा दहेज की जानकारी

Shaadi.com Dowry Calculator : जब आप शादी डॉट कॉम का दहेज कैलकुलेटर फीचर ओपन करेंगे, तो आपसे आपकी उम्र, शिक्षा, प्रोफेशन, सैलरी, घर सहित कुछ जानकारी मांगी जाएगी. सारी डीटेल डालने पर आपके सामने रिजल्ट आयेगा.

Shaadi.com Dowry Calculator : शादी डॉट कॉम ने अपने प्लैटफॉर्म पर एक नया और अनोखा फीचर पेश किया है. नाम है दहेज कैलकुलेटर. सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन अनुपम मित्तल की पॉपुलर मैट्रिमोनियल साइट ने यह सच कर दिया है. वेबसाइट का यह फीचर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस फीचर में यूजर से पूछा जाता है, आप कितने दहेज के लायक हैं?

देने होंगे कुछ सवालों के जवाब

शादी डॉट कॉम का दहेज कैलकुलेटर फीचर ओपन करने पर आपको एक शख्स की तस्वीर दिखाई देती है, जिसके आसपास आपको किताबें, कार, घर और पैसा जैसी कुछ चीजें नजर आयेंगी. इन चीजों के नीचे कुछ सवाल दिये गए हैं, मसलन- आपकी उम्र कितनी है, शिक्षा कितनी है, प्रोफेशन क्या है, सैलरी कितनी मिलती है, अपना घर है या नहीं, भारत में रहते हैं या विदेश में, आदि.

Apple Ad Controversy: iPad Pro के विज्ञापन में ऐसा क्या है, जिससे हंगामा मच गया?

आइए परिवर्तन लायें

दहेज कैलकुलेटर में मांगे गए सभी डीटेल्स डालने के बाद यूजर को कैलकुलेट डाउरी अमाउंट बटन पर क्लिक करना है. यहां लिखा आता है कि भारत में 2001 से 2012 के बीच दहेज की वजह से 91,202 मौत हुई हैं. क्या आप अब भी जानना चाहते हैं? क्या उसके जीवन की भी कीमत है? चलिए भारत को एक दहेज-मुक्त समाज बनाते हैं. आइए परिवर्तन लायें, बदलाव लायें.

भारत में दहेज से होनेवाली मौतों का आंकड़ा

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने इसपर पोस्ट किया है. उसने लिखा है कि वह पहले तो शादी डॉट कॉम पर दहेज कैलकुलेटर देखकर चौंक गया था. साइट का एक फीचर यूजर्स को दिखाता है कि दहेज के बाजार में उनकी कीमत कितनी है. जब आप अपनी उम्र, शिक्षा और वेतन जैसी जानकारी देते हैं, तो यह आपको हैरान करता है. दहेज की कीमत दिखाने के बजाय यह कैलकुलेटर अपने यूजर्स के साथ भारत में दहेज से होनेवाली मौतों के बारे में आंकड़े साझा करता है.

VIRAL VIDEO: ट्रैफिक सिग्नल पर धूप से बचाने के लिए लगाया ग्रीन शेड, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

दहेज के मुद्दे पर अपनी राय भी साझा कर रहे यूजर्स

शादी डॉट कॉम के इस दहेज कैलकुलेटर फीचर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. शादी डॉट कॉम की इस पहल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. लोग इस मुद्दे पर अपनी राय भी साझा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- दहेज मांगना, लेना और देना दंडनीय अपराध है. एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं दहेज के खिलाफ हूं, लेकिन कई लोगों को टियर वन शहरों में आकर्षक वेतनवाले इकलौते बेटे की तलाश होती है. क्या यह दहेज नहीं है? वहीं, तलाक के मामले में एलिमनी के नाम पर मोटी रकम की मांग करना, क्या यह दहेज नहीं है?

दहेज कैलकुलेटर क्या है?

दहेज कैलकुलेटर शादी डॉट कॉम का एक नया फीचर है, जो यूजर्स से उनकी उम्र, शिक्षा, प्रोफेशन, और सैलरी जैसी जानकारी मांगता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे दहेज के लायक कितने हैं।

यह कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

यूजर्स को कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं, जैसे कि उनकी उम्र, शिक्षा, और प्रोफेशन। सभी विवरण भरने के बाद, उन्हें “कैलकुलेट डाउरी अमाउंट” बटन पर क्लिक करना होता है, जिसके बाद उन्हें दहेज से जुड़ी जानकारी और सांख्यिकी मिलती है।

इस फीचर का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इसका मुख्य उद्देश्य दहेज से जुड़ी गंभीरता को उजागर करना और लोगों को दहेज-मुक्त समाज के लिए प्रेरित करना है। यह यूजर्स को दहेज से होने वाली मौतों के आंकड़े भी दिखाता है।

सोशल मीडिया पर इस फीचर के बारे में क्या प्रतिक्रियाएँ हैं?

इस फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग इसे सकारात्मक पहल मानते हैं, जबकि कुछ ने दहेज की मांग और उसके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार साझा किए हैं।

क्या यह फीचर दहेज के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा?

हां, यह फीचर दहेज के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति सचेत करता है और उन्हें बदलाव के लिए प्रेरित करता है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >