Viral Video : यूट्यूबर ने माता-पिता को पहली बार करायी हवाई यात्रा, उनकी खुशी देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Viral Video : अरुणाचल प्रदेश की साधारण पृष्ठभूमि से आयी यूट्यूबर यूपा ने अपने माता-पिता को पहली हवाई यात्रा करायी. इस दौरान दोनों के चेहरे पर आश्चर्य और उत्साह की अलग ही चमक थी. वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video : सोशल मीडिया में कई तरह की चीजें वायरल होती हैं. कुछ हमें गुदगुदाती है, कुछ हंसाती हैं तो कुछ भावुक भी कर जाती हैं. दिल्ली से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. यहां यूपा रेबे नाम की एक यूट्यूबर और उद्यमी ने अपने माता-पिता के सपनों को साकार किया है. यह वीडियो हर किसी के दिल को छू ले रहा है. पहली हवाई यात्रा से पहले यूपा अपने माता-पिता को तैयार करती है. यह देखने में कुछ-कुछ उसी तरह लगता है, जैसे माता-पिता अपने बच्चे को स्कूल जाने से पहले तैयार करते हैं.

प्यार और सम्मान की भावना

वीडियो क्लिप को गूड न्यूज मूवमेंट ने अपने पेज पर शेयर किया है और इसके जरिये यूपा की कहानी दिखाई गई है. इस वीडियो में अपने माता-पिता के प्रति यूपा के प्यार और सम्मान की भावना दिखाई देती है. अरुणाचल प्रदेश के एक साधारण परिवार में जन्मी और पली-बढ़ी यूपा ने बड़ी मेहनत से अपने यूट्यूब चैनल और आभूषण व्यवसाय के माध्यम से अपना नाम बनाया. इस दौरान उसने अपने माता-पिता को एक ऐसा उपहार देने के लिए पैसे बचाये, जिन्हें वे कभी नहीं भुला नहीं पाएंगे.

Viral : नौकरी जाने के 6 महीने बाद कर्मचारी को आया कंपनी का मेल, लिखी थी ऐसी डिमांड, अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे आप

पहली फ्लाइट का अनुभव

यूपा ने अपने माता-पिता को उनकी पहली हवाई यात्रा करायी. यह सब उनके लिए हेरान करनेवाला था. यह एक ऐसा सपना था, जिसके पूरा होने के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. यूपा के माता-पिता अपनी पहली हवाई यात्रा के वीडियो में काफी रोमांचित और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपनी पहली फ्लाइट का अनुभव भी साझा किया, इसमें उत्साह और आश्चर्य के वे क्षण भी शामिल थे जब उन्होंने हवाई मार्ग से विमानों को उड़ान भरते देखा. यूपा के पिता उड़ान भरने से पहले प्रार्थना करते हुए भी नजर आये.

छिपा है खास संदेश

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- कुछ के लिए यह सिर्फ एक फ्लाइट है, और दूसरों के लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और इसे दुनियाभर से प्यार और प्रशंसा मिल रही है. यूपा की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरक है, जो यह दर्शाती है कि आप कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने, बल्कि अपने प्रियजनों के भी सपने पूरे कर सकते हैं. पहली उड़ान के दौरान यूपा के माता-पिता के चेहरे पर खुशी के भाव अनमोल थे, जो किसी का भी दिन बना देने के लिए काफी हैं.

Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >