CNAP vs Truecaller: भारत में कॉलर आईडी का नया दौर, स्पैम कॉल्स पर नेटवर्क का वार

CNAP भारत में कॉलर आईडी को नेटवर्क स्तर पर बदल रहा है. जानें CNAP और Truecaller का फर्क, किन राज्यों में लाइव है और कैसे यह स्पैम और धोखाधड़ी रोकने में मदद करेगा

CNAP vs Truecaller: भारत में मोबाइल कॉल उठाने से पहले यह जानना कि सामने कौन है, अब सिर्फ थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भर नहीं रहेगा. सरकार और टेलीकॉम कंपनियां मिलकर Calling Name Presentation (CNAP) नामक नई व्यवस्था लागू कर रही हैं, जो सीधे नेटवर्क स्तर पर कॉलर की असली पहचान दिखाएगी. यह बदलाव न सिर्फ Truecaller जैसे ऐप्स को चुनौती देता है बल्कि मोबाइल धोखाधड़ी और स्पैम कॉल्स पर भी बड़ा वार साबित हो सकता है.

CNAP क्या है और कैसे बदलेगा कॉलर आईडी

CNAP कॉल आने से पहले ही स्क्रीन पर उस नाम को दिखाता है जो सिम कार्ड जारी करते समय KYC रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था. यानी अब कोई भी नंबर फर्जी नाम से छिपाना मुश्किल होगा. इंटरनेट या यूजर-जेनरेटेड लेबल्स पर निर्भर रहने वाले ऐप्स की तुलना में CNAP पूरी तरह नेटवर्क-आधारित है और कॉलर की पहचान को आधिकारिक डेटाबेस से जोड़ताहै.

किन सर्किलों में शुरू हुआ CNAP

देशभर में CNAP का चरणबद्ध रोलआउट जारी है. रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा राज्यों में इसे सक्रिय किया है, जिनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और केरल शामिल हैं. एयरटेल ने पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र में परीक्षण शुरू किया है, जबकि वोडाफोन आइडिया ने महाराष्ट्र में लाइव कर दिया है. बीएसएनएल ने भी पश्चिम बंगाल में सीमित स्तर पर इसे लागू किया है.

सरकार क्यों कर रही है CNAP को प्रमोट

फोन कॉल्स के जरिए धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामलों में लगातार बढ़ोतरी ने सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया है. CNAP के साथ-साथ SIM-बाइंडिंग नियम भी लागू किए जा रहे हैं, जिनके तहत मैसेजिंग ऐप्स तभी काम करेंगे जब वही सिम फोन में सक्रिय हो जिससे अकाउंट बना था. इससे फर्जी अकाउंट्स और नंबर बदलकर किये जाने वाले घोटालों पर लगाम लगेगी.

Truecaller की भूमिका अब कहां बचेगी?

Truecaller ने भारत में स्पैम कॉल्स की पहचान और पैटर्न एनालिसिस में अहम योगदान दिया है. CNAP आने के बाद भी Truecaller की भूमिका खत्म नहीं होगी, बल्कि उसका फोकस अब ज्यादा वैल्यू-एडेड सर्विसेज जैसे स्पैम प्रॉबेबिलिटी, बिजनेस वेरिफिकेशन और फ्रॉड ट्रेंड्स पर होगा. यानी पहचान नेटवर्क से मिलेगी, लेकिन विश्लेषण ऐप्स करेंगे.

भरोसे का नया ढांचा

CNAP यह साबित करता है कि अब कॉलर आईडी का भरोसा सीधे टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में गढ़ा जाएगा, न कि बाहरी ऐप्सपर. इससे यूजर्स को साफ-सुथरी पहचान मिलेगी और कंपनियों को अपने सब्सक्राइबर रिकॉर्ड्स को और मजबूत रखना होगा. धीरे-धीरे CNAP पूरे देश में फैलते ही मोबाइल कॉलिंग का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है.

यह भी पढ़ें: जियो या एयरटेल? जानें किसका 1 साल का पैक है बेस्ट

यह भी पढ़ें: ₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >