ChatGPT Adult Mode: 2026 में आयेगा फ्लर्टिंग और एडल्ट फीचर्स वाला नया चैटबॉट

ChatGPT Adult Mode: ओपनएआई 2026 में चैटजीपीटी एडल्ट मोड लायेगा, एआई एल वेरिफिकेशन के बाद ही वयस्क यूजर्स को मिलेगा ऐक्सेस

OpenAI ने आखिरकार उस फीचर पर मुहर लगा दी है जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा था. द वर्ज के अनुसार, OpenAI की एप्लीकेशंस की CEO, फिजी सिमो ने हाल ही में रिपोर्टर्स को बताया कि ChatGPT का एडल्ट मोड (ChatGPT Adult Mode) 2026 की पहली तिमाही में आ सकता है. यह फीचर केवल उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जो कानूनी रूप से वयस्क हैं और इसके लिए कंपनी खास AI-पावर्ड Age Verification सिस्टम तैयार कर रही है.

उम्र की पक्की जांच के बाद ही मिलेगा ऐक्सेस

OpenAI ने साफ कर दिया है कि यह मोड तभी आएगा जब कंपनी यह सुनिश्चित कर पाये कि इसे केवल वयस्क ही इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए पारंपरिक ऑप्ट-इन सिस्टम की जगह अब AI आधारित वेरिफिकेशन तकनीक लाई जा रही है. शुरुआती टेस्टिंग कुछ चुनिंदा देशों में चल रही है, जहां यह सिस्टम किशोरों को पहचानने की कोशिश कर रहा है जो खुद को वयस्क बताकर प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहते हैं.

सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च

अगर टेस्ट सफल रहते हैं तो ChatGPT का Adult Mode सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर केवल पेड सब्सक्राइबर्स को मिलेगा. यानी मुफ्त यूजर्स को इस एक्सक्लूसिव मोड का ऐक्सेस नहीं होगा.

फ्लर्टिंग से लेकर एडल्ट कन्वर्सेशन तक

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अक्टूबर में इशारा किया था कि यह मोड वयस्कों को ज्यादा खुली बातचीत की सुविधा देगा. इसमें फ्लर्टिंग चैट्स और एडल्ट-नेचर कन्वर्सेशन शामिल हो सकते हैं. यहां तक कि एडल्ट कंटेंट जैसे इरोटिका भी वेरिफाइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

GPT-4o हटने के बाद बढ़ी मांग

GPT-5 के आने के बाद जब GPT-4o को हटाया गया तो कई यूजर्स ने शिकायत की कि नया मॉडल उतना ह्यूमन-लाइक नहीं है. इसी असंतोष के बीच कंपनी ने Adult Mode की घोषणा की, ताकि वयस्क यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और नैचुरल चैटिंग अनुभव दिया जा सके.

यह भी पढ़ें: OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.2, यूजर्स को मिलेंगे कठिन सवालों के परफेक्ट जवाब

यह भी पढ़ें: ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >