CCTV कैमरे को हैकिंग से बचाएं, तुरंत बदलें पासवर्ड, जानिए तरीका

हैकर्स अब घर के सिक्योरिटी कैमरों को भी निशाना बना रहे हैं. डिफॉल्ट पासवर्ड और कमजोर सेटिंग्स की वजह से आपकी प्राइवेट फुटेज खतरे में पड़ सकती है. CCTV कैमरे का पासवर्ड बदलना और मजबूत पासवर्ड सेट करना सबसे आसान और असरदार तरीका है जिससे आप हैकिंग से बच सकते हैं.

आज के समय में स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे घरों की सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन हैकर्स अब इतने एडवांस हो गए हैं कि वे इन कैमरों को हैक करके आपकी प्राइवेट जानकारी तक पहुंच सकते हैं. कई मामलों में देखा गया है कि डिफॉल्ट पासवर्ड और कमजोर सिक्योरिटी सेटिंग्स की वजह से लोग आसानी से साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में सबसे पहला और जरूरी कदम है- अपने CCTV कैमरे का पासवर्ड बदलना.

CCTV कैमरे का पासवर्ड बदलना क्यों जरूरी है

अधिकांश सिक्योरिटी कैमरे इंस्टॉल करते समय डिफॉल्ट ID और पासवर्ड के साथ आते हैं. यह जानकारी इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध होती है और हैकर्स इसका फायदा उठाकर कैमरे तक पहुंच बना लेते हैं. अगर आप इन्हें बदलते नहीं हैं, तो आपकी प्राइवेट फुटेज और डेटा खतरे में पड़ सकता है.

CCTV कैमरे का पासवर्ड बदलने का सही तरीका

कैमरे का ऐप खोलें और उसका IP एड्रेस अपने लैपटॉप या मोबाइल ब्राउजर में डालें. डिफॉल्ट ID और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद सेटिंग्स में जाएं. वहां अकाउंट या पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा. पुराना पासवर्ड डालकर नया पासवर्ड सेट करें और उसे सेव कर दें. अब आपका कैमरा नये पासवर्ड से सुरक्षित हो जाएगा.

CCTV कैमरे का पासवर्ड मजबूत कैसे बनाएं?

पासवर्ड बदलते समय कभी भी “12345” या “password” जैसे आसान ऑप्शंन न चुनें. हमेशा ऐसा पासवर्ड बनाएं जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर (!, @, #, $, %) शामिल हों. इससे हैकर्स के लिए आपके कैमरे तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

कैमरे का सॉफ्टवेयर और ऐप भी समय-समय पर अपडेट करें

पासवर्ड बदलने के साथ-साथ समय-समय पर उसे अपडेट करते रहें. कैमरे का सॉफ्टवेयर और ऐप भी नियमित रूप से अपडेट करें ताकि नये सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल हो सकें. इसके अलावा, कैमरे को केवल सुरक्षित नेटवर्क से ही कनेक्ट करें.

यह भी पढ़ें: CCTV पर नया नियम लागू, आपके इस्तेमाल में हो या नया लगवाना हो, तो जरूर जानें

यह भी पढ़ें: रिमोट को थपथपाते ही क्यों फिर से काम करने लगता है? जानिए इसके पीछे का साइंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >