अब हर डिजाइन बनेगा स्मार्ट और एडवांस्ड, Canva ले आया अपना इन-हाउस AI मॉडल

Canva AI Model: Canva ने अपना पहला इन-हाउस AI डिजाइन मॉडल लॉन्च कर दिया है. जिससे यूजर्स अब स्मार्ट, एडवांस्ड और मल्टी फॉर्मेट्स में डिजाइनिंग कर सकेंगे.

Canva AI Model: अगर आप Canva यूजर हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब आप डिजाइनिंग के लिए Canva पर AI का इस्तेमाल भी कर सकेंगे. क्योंकि, पॉपुलर डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva ने अपना पहला AI डिजाइन मॉडल लॉन्च कर दिया है. Canva का ये नया इन-हाउस AI मॉडल डिजाइन को अच्छे से समझ कर बना सकता है, जिससे इसे एडवांस्ड डिजाइन सिस्टम में से एक माना जा रहा है. वहीं, इस नए मॉडल की मदद से यूजर्स अब कई तरह के डिजाइन एक ही जगह तैयार कर पाएंगे. इसके अलावा AI मॉडल के साथ-साथ Canva ने कई सारे फीचर भी पेश किये हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

AI मॉडल एडिटेबल और मल्टी फॉर्मेट्स को करेगा सपोर्ट

यह नया AI डिजाइन मॉडल Canva के डिजाइन एलिमेंट्स की लाइब्रेरी पर ट्रेन है और फ्लैट इमेजेस की जगह एडिटेबल डिजाइन जेनरेट कर सकता है. यह मॉडल प्रेजेंटेशन से लेकर सोशल मीडिया ग्राफिक्स, व्हाइटबोर्ड और वेबसाइट्स सहित कई तरह के फॉर्मेट्स को सपोर्ट करेगा. साथ ही इस एडवांस मॉडल के जरिए यूजर्स हर लेयर और ऑब्जेक्ट पर कंट्रोल बनाए रखते हुए कई फॉर्मेटस में फ्लेक्सिबल तरीके से एडिट कर सकते हैं.

सजेशन के लिए Canva AI को कर सकते हैं टैग

AI मॉडल के अलावा Canva ने अपने AI असिस्टेंट Canva AI को भी अपडेट कर दिया है. जिससे यह डिजाइन से लेकर कमेंट सेक्शन और एलिमेंट्स जैसे हर सेक्शन में काम करेगा. वहीं, इसकी मदद से यूजर्स रियलटाइम एडिटिंग के दौरान कमेंट्स में AI को टैग कर इमेज, टेक्स्ट या फिर डिजाइन से जुड़े सजेशन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा अब Canva AI 3D ऑब्जेक्ट भी तैयार कर सकता है और पहले से बने आपके डिजाइन स्टाइल को रिपिट भी कर सकता है.

नए प्लेटफॉर्म फीचर्स और एफ़िनिटी इंटीग्रेशन

इसके अलावा, कैनवा ने अपने ऐप-बिल्डिंग टूल से जुड़ा एक स्प्रेडशीट फीचर भी पेश किया है. यह इंटीग्रेशन यूजर्स को रिपोर्ट और डैशबोर्ड के लिए स्प्रेडशीट से डेटा को विज़ुअल विजेट में बदलने की अनुमति देता है. इस टूल के जरिए डिज़ाइन और एनालिटिक्स दोनों के साथ काम करने वाले डिजाइनर्स के लिए डेटा विज़ुअलाइज़ेशन को और भी आसान हो जाएगा. साथ ही कैनवा ने नए प्लेटफ़ॉर्म फीचर्स की भी घोषणा की है, जिसमें क्लाइंट या व्यूअर्स के रिएक्शन के लिए एक फॉर्म बिल्डर और ब्रांडेड मार्केटिंग या ट्रांजेक्शनल टेम्पलेट बनाने के लिए एक ईमेल डिज़ाइन टूल शामिल है.

पिछले साल Affinity design suite के अधिग्रहण के बाद, कैनवा ने पुष्टि की कि एफ़िनिटी अब सभी यूजर्स के लिए फ्री होगी. कंपनी Vector, Pixel, और Layout टूल को एक इंटरफ़ेस के तहत मर्ज कर रही है और कैनवा एआई के साथ एफ़िनिटी को इंटीग्रेट कर रही है. यह अपडेट डिजाइनर्स को एफ़िनिटी में हाई प्रोफेशनल क्वालिटी वाली डिजाइन बनाने और आगे के एडिटिंग के लिए सीधे कैनवा में इंपोर्ट करने की अनुमति देता है.

11 रुपये में 2TB तक Google One Cloud Storage पाने का आज आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें क्लेम

iOS 26.1 Update: Liquid Glass कंट्रोल से लेकर Smart Alarm तक, नए अपडेट में मिलेंगे 5 बड़े फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >