iPhone 16 पर धांसू डील! 2 अक्टूबर से पहले सिर्फ ₹56,999 में घर लाने का मौका, खरीदारों की लगी लंबी लाइन

iPhone 16: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल कल यानी 2 अक्टूबर को खत्म हो रही है. इस दौरान लोगों को iPhone 16 बहुत ही अच्छे डिस्काउंट के साथ लेने का मौका मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी iPhone लेने की सोच रहे हैं तो ये बिलकुल सही समय है. आइए डिटेल में जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

iPhone 16 Flipkart Offer: फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल चालू है. लेकिन कंपनी ने इसकी आखरी तारीख बता दी है. ये सेल 2 अक्टूबर यानी कल खत्म हो रही है. अगर आप भी कई दिनों से सस्ते में iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपके पास आखिर मौका है. फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 पर शानदार छूट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं. सेल खत्म हो जाने के बाद इतने सस्ते दाम पर खरीदने का मौका शायद ही मिले. आइए आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Iphone 16 price on flipkart big billion days sale

iPhone 16 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च हुआ है. लॉन्च होते ही iPhone 16 के दाम में लगभग 10,000 रुपये की गिरावट आई है. अब ये फोन करीब 70,000 रुपये में आपको मिल रहा है. लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में आप इसे सिर्फ 56,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ऑप्शन पर 1,500 रुपये तक का ऑफर का फायदा भी आप उठा सकते हैं.

Iphone 16 bank offers on flipkart big billion days sale

इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो iPhone 16 पर बंपर ऑफर्स भी हैं. जैसे iPhone 15 एक्सचेंज करने पर आपको 25,690 रुपये तक मिल सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है.

Iphone 16 exchange offers on flipkart big billion days sale

iPhone 16 के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.1 inch (Super Retina XDR OLED)
  • चिपसेट: Apple A18
  • OS: iOS 18
  • मेन कैमरा: Dual Camera (48MP, 12MP)
  • सेल्फी कैमरा: 12 MP

यह भी पढ़ें: बजट में खरीदना है स्मार्टफोन? Flipkart BBD Sale खत्म होने से पहले ऑफर्स का उठा लें फायदा

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale की लास्ट डेट हो गई अनाउंस, खत्म होने से पहले लपक लें ये ऑफर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >