गर्मियों के साथ-साथ क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का सीजन भी अपने पीक पर है. ऐसे में अगर आप बड़ी स्क्रीन पर मैच या वेब सीरीज का मजा लेना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म Flipkart पर एक 43 इंच का QLED स्मार्ट टीवी बेहद कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.
15 हजार में QLED TV, क्या है पूरा ऑफर?
इस सेल में VW ब्रांड का 43-इंच स्मार्ट टीवी करीब 16,299 रुपये में लिस्ट किया गया है. लेकिन बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये तक गिर सकती है. इस प्राइस रेंज में QLED पैनल मिलना अपने आप में बड़ी बात है, जो आमतौर पर महंगे टीवी में देखने को मिलता है.
यह डील खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करती है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन का अनुभव चाहते हैं.
OTT और लाइव चैनल्स का पूरा मजा
इस स्मार्ट टीवी में Netflix, YouTube और Jio Hotstar जैसे पॉपुलर ऐप्स पहले से ही उपलब्ध हैं. साथ ही, कंपनी का दावा है कि इसमें 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी देखे जा सकते हैं.
टीवी Jio Tele OS पर चलता है, जिससे यूजर्स को एक सिंपल और फास्ट इंटरफेस मिलता है. यानी एंटरटेनमेंट के लिए अलग-अलग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर कलर और ब्राइटनेस देता है. साथ ही इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स स्मूद तरीके से चलते हैं.
ऑडियो के लिए इसमें 40W के पावरफुल स्पीकर्स दिये गए हैं, जो इस प्राइस रेंज में अच्छा साउंड आउटपुट देते हैं. इसके अलावा वॉयस सर्च वाला रिमोट भी मिलता है, जिससे यूज करना आसान हो जाता है.
स्पोर्ट्स मोड: IPL के लिए परफेक्ट
इस टीवी में खास स्पोर्ट्स मोड दिया गया है, जो लाइव मैच देखते समय बेहतर क्लैरिटी और स्मूद विजुअल्स देता है. क्रिकेट फैंस के लिए यह फीचर खास तौर पर काम का है, क्योंकि इससे हर बॉल और हर मूवमेंट ज्यादा क्लियर दिखाई देता है.
खरीदने से पहले क्या सोचें?
अगर आपका बजट सीमित है और आप बड़ी स्क्रीन के साथ स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो यह डील काफी आकर्षक लग सकती है. हालांकि, प्रीमियम ब्रांड्स की तुलना में बिल्ड क्वाॅलिटी और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस अलग हो सकती है.
फिर भी, इस कीमत पर QLED टीवी मिलना एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार स्मार्ट टीवी खरीद रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Xiaomi के नये Mini LED TV लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार पिक्चर क्वॉलिटी
यह भी पढ़ें : Smart TV में 60Hz, 120Hz और 144Hz का क्या मतलब है? जानिए आपके लिए कौन सा सही
