बीएसएनएल को सरकार की दो टूक: सेवा सुधारो, टावर बिजली दुरुस्त करो

BSNL Service: दूरसंचार मंत्री ने बीएसएनएल के चार सर्किलों को सेवा सुधारने, बिजली समस्या दूर करने और कारोबार बढ़ाने के निर्देश दिए. जानिए क्या है पूरा मामला

BSNL Service: सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं- सेवा की गुणवत्ता सुधारो, टावरों की बिजली समस्या दूर करो और कंपनी की मौजूदगी को मजबूती से बढ़ाओ. दूरसंचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सर्किलों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए.

सेवा गुणवत्ता पर सरकार की सख्ती

  • मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल को सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाना होगा ताकि ग्राहकों का भरोसा फिर से जीता जा सके.
  • टावरों की बिजली समस्या को प्राथमिकता से हल करने की जरूरत है, जिससे नेटवर्क स्थिरता बनी रहे.

कारोबार बढ़ाने के लिए लक्ष्य तय

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल को अगले वर्ष तक मोबाइल सेवा कारोबार में 50% वृद्धि का लक्ष्य दिया है.
  • सभी सर्किल प्रमुखों को ‘फिक्स्ड लाइन’ व्यवसाय में 15-20% और उद्यम व्यवसाय में 25-30% वृद्धि सुनिश्चित करने को कहा गया.

रणनीतिक बदलाव की जरूरत

  • मंत्री पेम्मासानी ने कहा कि स्थानीय जरूरतों के अनुसार नई और प्रभावी बिक्री व विपणन रणनीतियां अपनानी होंगी.
  • फाइबर कट जैसी तकनीकी समस्याओं को समय पर ठीक करना अनिवार्य है.

सोशल मीडिया पर मंत्री का संदेश

पेम्मासानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- सेवा की गुणवत्ता सुधारने, टावर बिजली की समस्याओं का समाधान, फाइबर कट को समय पर ठीक करने और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से नई तथा प्रभावी बिक्री व विपणन रणनीतियां अपनाने पर जोर दिया गया ताकि बीएसएनएल की पहुंच मजबूत हो सके.

₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >