BSNL का ₹599 प्लान दे रहा 70 दिनों की वैलिडिटी, रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा चाहते हैं. इस प्लान में 70 दिनों तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं.

अगर आप ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट न हो और कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा भी मिले, तो BSNL का 599 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस प्लान में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी ऑफर मिल रही है, बल्कि रोजाना हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेसिक बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आपको सिर्फ कॉलिंग-डेटा और लंबी वैलिडिटी से मतलब है, तो फिर बीएसएनएल का ये प्लान आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

BSNL का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

BSNL के 599 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी पूरे 70 दिनों तक कुल मिलाकर लगभग 210GB डेटा मिलेगा. वहीं, डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा बंद नहीं होगी, बल्कि स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है, जिससे बेसिक ब्राउजिंग और जरूरी ऑनलाइन काम जारी रखे जा सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 SMS भी मिलेंगे.

किन यूजर्स के लिए है सबसे बेहतर?

यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. ऑनलाइन क्लास लेने वाले स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स और वीडियो स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने वाले यूजर्स इस प्लान का पूरा फायदा उठा सकते हैं. लंबी वैलिडिटी की वजह से बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: 51 रुपये में रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के इस प्लान के आगे फीके पड़े Jio – Airtel

यह भी पढ़ें: BSNL का VIP नंबर कैसे मिलता है? E-Auction प्रोसेस से लेकर चार्ज तक, जानें हर जरूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >