BSNL अपने यूजर्स के लिए लेकर आया वैल्यू प्लान, मात्र 251 रुपये में दे डालें भर-भर के फायदे

BSNL Rs 251 Plan Details: नए साल से पहले BSNL अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है. इस प्लान की खास बात यह है कि कम कीमत होने के बावजूद इसमें कई शानदार फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल.

BSNL Rs 251 Plan Details: जहां एक तरफ खबरें आ रही हैं कि नए साल से रिचार्ज प्लान्स महंगे हो सकते हैं, वहीं देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 100GB डेटा मिलता है और इसकी कीमत सिर्फ 251 रुपये रखी गई है. इससे पहले भी BSNL 251 रुपये वाले प्लान के अलग-अलग वर्जन ला चुका है.

अब एक बार फिर कंपनी ने यह प्लान वापस उतारा है, लेकिन इस बार हैवी डेटा के साथ. खास बात ये है कि इस प्लान में सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि आगे और भी फायदे मिलते हैं. आइए आपको बताते हैं.

BSNL का 251 रुपये वाला प्लान

BSNL का 251 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 100GB डेटा और डेली 100 SMS मिलता है. 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री BiTV का एक्सेस भी देता है. यह कंपनी का अपना OTT प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स फिल्में, शो और दूसरे एंटरटेनमेंट कंटेंट का मजा ले सकते हैं. अगर रोज के खर्च की बात करें तो ये प्लान करीब 8.96 रुपये प्रति दिन पड़ता है.

इस प्लान की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सर्विस वैलिडिटी मिलती है. साथ ही यूजर्स को भरपूर 4G डेटा भी दिया जा रहा है. BSNL जिस तरह से अपने 4G नेटवर्क पर लगातार निवेश कर रहा है, उसे देखते हुए कंपनी का ऐसे सस्ते और दमदार ऑफर्स लाना बिल्कुल समझ में आता है.

क्या है BSNL का 1 रुपये वाले प्लान?

BSNL के 1 रुपये वाले ऑफर में नए ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 4G सिम दी जा रही है. इस दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं. साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS और हर दिन 2GB डेटा भी मिलेगा. आपको साफ-साफ बता दें कि ये 1 रुपये वाला प्लान सिर्फ नए यूजर्स के लिए है. मतलब जिन्होंने पहले कभी BSNL की सर्विस इस्तेमाल नहीं की है, वही लोग इस ऑफर का फायदा उठा पाएंगे. जो ग्राहक पहले से BSNL यूज कर रहे हैं, उनके लिए ये ऑफर लागू नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: 5 रुपये में 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के इस पैक के सामने Airtel और Jio पानी भरेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >