BSNL ने फिर उड़ाई प्राइवेट कंपनियों की नींद, लॉन्च किया 11 महीने वाला सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा

BSNL 1999 Plan Details: बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए 1999 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में आपको पूरे 330 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलेगा. आइए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में.

BSNL 1999 Plan Details: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर प्राइवेट कंपनियों की नींद उड़ाने के लिए धमाकेदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कंपनी इस बार 11 महीने (330 दिन) की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है. इस प्लान को यूजर्स की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसमें आपको सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य फायदे भी मिल रहे हैं.

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये आपको बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा दिलाएगी. इससे पहले भी BSNL ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स पर डिस्काउंट देने की घोषणा की थी. आइए आपको इस नए प्लान की पूरी डिटेल देते हैं.

BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल ने 22 सितंबर को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नए धमाकेदार प्लान की डिटेल्स शेयर की है. इस नए प्लान की कीमत 1,999 रुपये रखी गयी है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यानी डेली इंटरनेट चलाने के लिए अच्छा-खासा डेटा इसमें मिल जाता है.

अगर आप ऐसे यूजर हैं जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो ये डेटा आपको थोड़ा कम लग सकता है. लेकिन इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है, मतलब आप जितना मन चाहे उतनी बातें कर सकते हैं. इस प्लान में आपको डेली 100 SMS भेजने का भी ऑप्शन भी मिल रहा है, जिससे ये प्लान और भी खास हो जाता है. 

रिचार्ज पर मिलेगा 2% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट

साथ ही, अगर आप ये रिचार्ज 15 अक्टूबर से पहले कर लेते हैं तो BSNL की वेबसाइट या SelfCare ऐप से रिचार्ज करने पर आपको 2% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. मतलब ये प्लान आपको और भी सस्ती कीमत पर मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: अब डेटा लिमिट की टेंशन नहीं, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited स्क्रॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग का मजा

यह भी पढ़ें: BSNL का गजब ऑफर, इन 3 पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा छूट, मौका हाथ से न जाने दें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >