BSNL ने कर दी निजी कंपनियों की हवा टाइट, लाया साल भर वाला सस्ता प्लान, मिलेगा 600GB डेटा

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहतरीन वार्षिक प्लान पेश किया है. इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 600GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी जानकारी.

BSNL Recharge Plan: जब से निजी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है तब से ग्राहक सस्ते और लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में रहते हैं. निजी कंपनियों के महंगे प्लान्स से दरकिनार हो रहे ग्राहक बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि बीएसएनएल अब भी कम कीमत में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है.

इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन ब्रॉडबैंड सेवा Q-5G को हैदराबाद में सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है. यह सेवा 5G तकनीक पर आधारित एक फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सिस्टम है. इसी दौरान कंपनी ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास प्लान भी पेश किया है जिसमें पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 600GB डेटा की सुविधा मिलती है. आइए विस्तार से जानते हैं इस शानदार प्लान की पूरी जानकारी.

यह भी पढ़ें: BSNL ने कस ली कमर! पेश किया 65 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान, कीमत मात्र…

BSNL का ₹1,999 रुपये वाला प्लान

BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान काफी दमदार है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 600GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है जिसे एक साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है, यानी कनेक्शन बंद नहीं होगा लेकिन स्पीड बेहद कम हो जाएगी. इसके अलावा, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है.

इसके साथ ही इस प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है. बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए इस प्लान में कुछ अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं जैसे कि यूजर्स फ्री कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं और Zing ऐप का एक्सेस भी प्राप्त कर सकते हैं. कुल मिलाकर, कम कीमत में लंबी वैलिडिटी देने वाला यह प्लान काफी आकर्षक विकल्प साबित हो रहा है. इसकी मदद से यूजर को एक साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: BSNL 5G के सस्ते प्लान्स देख खून के आंसू रोएंगे Jio-Airtel, बिना सिम के भी देगा फर्राटेदार इंटरनेट स्पीड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >