BSNL ने इस प्लान के घटा दिए दाम, 160 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा का भी मिलेगा फायदा

अगर आप BSNL यूजर हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब आप सस्ते में लंबी वैलिडिटी और डेटा का फायदा उठा सकते हैं. क्योंकि, BSNL ने अपने 997 रुपये वाले प्लान की कीमत घटा दी है.

एक तरफ प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने प्लान्स सस्ते कर रही है. ऐसे तो BSNL बाकी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है. लेकिन बीएसएनएल ने अपने एक लंबी वैलिडिटी वाले प्लान के दाम में कटौती कर दी है. जिससे यूजर्स को अब और भी कम दाम में लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा.

BSNL के इस प्लान में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा, कीमत बस इतनी….

BSNL का 160 दिनों वाला प्लान

BSNL ने अपने 160 दिनों वाले प्लान की कीमत में कटौती कर दी है. पहले यह प्लान 997 रुपये में आती थी. लेकिन अब इसकी कीमत 947 रुपये हो गई है. कंपनी ने प्लान की कीमत में पूरे 50 रुपये की कटौती कर दी है. जिससे अब यूजर्स इस प्लान को 947 रुपये में आसानी से ले सकते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 160 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. यानी कि यूजर इस प्लान को लेने के बाद 6 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति पा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 320GB डेटा का भी फायदा मिलेगा.

प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स

  • वैलिडिटी: 160 दिन
  • कॉलिंग: हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: 320GB डेटा यानी रोजाना का 2GB डेटा
  • SMS: रोजाना 100 फ्री SMS

किसके लिए है फायदेमंद

BSNL का ये प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहते हैं. साथ ही ऐसे यूजर जिन्हें हर दिन डेटा की जरूरत रहती है. वो भी इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी तो मिलेगी लेकिन साथ में डेटा का भी फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: खोज रहे हैं सस्ता रिचार्ज प्लान! BSNL कम दाम में दे रहा लंबी वैलिडिटी के साथ कई सारे फायदे, चेक करें डिटेल्स

यह भी पढ़ें: साल भर रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी, 100 रुपये महीने के खर्च पर 365 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर

यह भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दे दिया तगड़ा झटका, 30 दिन घटा दी दो सालाना प्लांस की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: BSNL के सस्ते प्लान का कमाल, मात्र 107 रुपये में 35 दिनों की लंबी वैलिडिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >