Jio-Airtel की छुट्टी! BSNL का ₹299 वाला प्लान बना डेटा यूजर्स का हीरो

BSNL Recharge Plan: BSNL का नया ₹299 प्लान ऑफर कर रहा है 30 दिन तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS. जानिए Jio से सस्ता कैसे है यह प्लान.

BSNL Recharge Plan: अगर आप मोबाइल पर ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और हर महीने भारी रिचार्ज से परेशान हैं, तो BSNL ने आपके लिए जबरदस्त तोहफा पेश किया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपना नया ₹299 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन जैसे बेहतरीन फायदे मिल रहे हैं, वो भी पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ.

BSNL ₹299 Plan – क्या मिलेगा?

वैलिडिटी: 30 दिन

कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड

डेटा: हर दिन 3GB हाई-स्पीड (टोटल 90GB)

SMS: रोजाना 100 फ्री SMS

FUP के बाद: स्पीड कम होकर जारी रहेगी.

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो दिनभर इंटरनेट ब्राउजिंग, OTT स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की मौज, अब 5 रुपये से भी कम के डेली खर्च पर मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, साथ में 90 GB डेटा भी

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 7 रुपये के डेली खर्च पर मिलेगा 1.5 GB डेटा का फायदा

Jio से तुलना – कौन सस्ता?

जहां Jio का 3GB/दिन वाला प्लान ₹449 का है, जिसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन की है, वहीं BSNL यही डेटा सिर्फ ₹299 में दे रहा है, यानी ₹150 से भी सस्ता. हालांकि, Jio प्लान में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन एक्स्ट्रा बेनिफिट के रूप में शामिल है, लेकिन कई यूजर्स के लिए सिर्फ डेटा और कॉलिंग मायने रखते हैं, और इसमें BSNL बाजी मार लेता है.

क्यों है ये प्लान खास?

BSNL का यह प्लान इंटरनेट की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. बढ़ती महंगाई में ₹299 में 3GB/दिन डेटा मिलना वाकई में बड़ी बात है. BSNL की यह पहल उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: खोज रहे हैं सस्ता रिचार्ज प्लान! BSNL कम दाम में दे रहा लंबी वैलिडिटी के साथ कई सारे फायदे, चेक करें डिटेल्स

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >