बातें चलेंगी नॉन-स्टॉप! BSNL का सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान देगा 2026 तक बेफिक्र वैलिडिटी

BSNL Recharge Plan: अगर आप को बस कॉलिंग के लिए प्लान चाहिए, तो फिर BSNL का ये प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा. सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL सस्ते में अपने यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है. जिसमें यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर आसानी से साल भर बिना किसी टेंशन के बात कर सकेंगे. साथ ही इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी.

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 1 रुपये वाले ऑफर प्लान की लास्ट डेडलाइन को बढ़ा दिया है. अब यूजर्स 15 सितंबर तक इस ऑफर को पा सकते हैं. कंपनी के इस 1 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा दिया जा रहा है. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही है. ऐसे में अगर आप पहले से BSNL यूजर हैं, तो आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे. लेकिन परेशान मत होइए. आज हम आपके लिए BSNL का ऐसा प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपको अगले साल तक रिचार्ज की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी. जी हां, इस प्लान को लेने के बाद आप अगले साल तक के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा पाएंगे.

BSNL का 336 दिनों वाला प्लान | BSNL 336 Days Recharge Plan

BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जाना जाता है. ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स को महीने भर की वैलिडिटी से लेकर 6 महीने और पूरे साल भर की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है. इन्हीं प्लान में से एक प्लान 336 दिनों वाला है. जिसकी कीमत 1499 रुपये है. यानी कि 1499 रुपये में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. ऐसे में अगर आप आज इस प्लान को लेते हैं, तो फिर आप साल 2026 के जुलाई महीने तक के लिए रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो जाएंगे.

मिलते हैं ये बेनेफिट्स | BSNL 336 Days Plan Benefits

BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 24GB डेटा ही मिलेगा. जिसे यूजर्स बिना किसी लिमिट के इस्तेमाल कर सकते हैं. BSNL का ये प्लान खास कॉलिंग और मैसेजिंग प्लान है.

किसके लिए है बेहतर

आज के समय में हर किसी के पास या तो दो सिम है या फिर घर में WiFi लगा है. ऐसे में अगर आपके पास BSNL का सेकेंडरी सिम है या आपके घर में भी वाईफाई लगा है, तो उसे एक्टिव रखने के लिए आप इस प्लान को ले सकते हैं. या फिर आपको बस कॉलिंग के लिए प्लान चाहिए तो भी आपके लिए ये प्लान सही रहेगा.BSNL यूजर्स कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और BSNL सेल्फ केयर ऐप से इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं.

BSNL अपने यूजर्स पर मेहरबान, 1 रुपये में 30 दिन चलने वाले प्लान की बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक मौका

BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 200 रुपये से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड फायदे, प्राइवेट कंपनियों की हुई हवा टाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >