सरकारी कंपनी का 99 वाला यह रीचार्ज हो गया महंगा

बीएसएनएल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. टेलीकॉम कंपनी ने अपने एक सस्ते प्लान में बड़ा बदलाव किया है. इसका सीधा असर उनके यूजर्स पर होगा.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपना एक रीचार्ज प्लान महंगा कर डाला है. बीएसएनएल के एक सस्ते रीचार्ज प्लान वैलिडिटी कम हो गई है. जब इस प्लान की वैलिडिटी कम हो गई है तो जाहिर तौर पर यह प्लान अब महंगा हो गया है.

Bsnl recharge plan of rs 99 gets expensive

बीएसएनएल ने किस प्लान की वैलिडिटी घटाई?

बीएसएनएल ने अपने जिस प्लान की वैलिडिटी घटाई है, वह 99 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान है. इसमें अब यूजर्स को 17 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जो पहले 18 दिनों की थी. प्लान में यह बदलाव देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल के लिए है.

BSNL का बंद नंबर दोबारा कैसे चालू कराएं? जानें आसान तरीका

Bsnl rs 99 plan benefits

क्या मिलेंगे बेनिफिट्स?

बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में 17 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान के साथ किसी तरह का बेनिफिट नहीं मिलेगा. इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूजर्स को डेटा ऑफर नहीं मिलेगा. यह रीचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो केवल कॉलिंग के लिए फोन रीचार्ज कराते हैं.

Bsnl rs 99 validity

कितना महंगा हो गया प्लान?

बीएसएनएल के 99 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स पहले 18 दिनों की वैलिडिटी पाते थे. अब चूंकि प्लान की वैलिडिटी कम हो गई है, ऐसे में यूजर्स को इसके लिए हर दिन 5.5 रुपये की जगह 5.82 रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे.

BSNL 1 Year Validity Plan: BSNL ने लॉन्च किया 365 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान, मिलेंगे ये बेनिफिट्स

क्या सभी कंपनियां महंगे करेंगी प्लान्स?

हाल ही में एयरटेल ने भी अपने दो रीचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. भारती एयरटेल के चैयरपर्सन सुनील भारती मित्तल समय-समय पर टेलीकॉम कंपनियों को इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए रीचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाने की वकालत करते रहे हैं. ऐसे में संभव है कि आनेवाले समय में जियो, वीआई और एयरटेल भी अपने प्लान्स महंगे कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >