BSNL का नया 160 दिनों वाला प्लान देख थर-थर कांपे Jio-Airtel, कम दाम में मिल रहे ढेरों फायदे

BSNL Recharge Plan: कम कीमत में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आज भी अपने यूजर्स को कई सारे प्लान ऑफर कर रही है. हाल ही में कंपनी ने एक नया 160 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई अन्य फायदे मिलते हैं. आइए नजर डालते हैं इस प्लान पर.

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने करोड़ों यूजर्स को कम कीमत में लंबी वैधता वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करा रहा है. ये किफायती प्लान निजी टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देते हैं. वर्तमान में BSNL के पास 9 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं. कंपनी जल्द ही देशभर में 5G सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है और नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. इसके तहत BSNL पहले चरण में 1 लाख नए 4G और 5G मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है जिसके बाद एक और चरण में 1 लाख अतिरिक्त टावर लगाए जाएंगे.

BSNL का 997 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर 160 दिनों की वैधता वाले एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी शेयर की है. यह रिचार्ज प्लान 997 रुपये में यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, 100 मुफ्त SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

इसके अलावा इसमें फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी शामिल है. इतना ही नहीं, BSNL अपने सभी यूजर्स को फ्री में BiTV सर्विस का लाभ देता है. इस सेवा के तहत यूजर्स को 400 से अधिक डिजिटल लाइव टीवी चैनलों तक मुफ्त पहुंच मिलती है. इसके अलावा, ग्राहक कई पॉपुलर OTT ऐप्स का एक्सेस भी प्राप्त कर सकते हैं.

वहीं अगर निजी टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो वे लगभग 900 रुपये में सिर्फ 84 दिनों की वैलिडिटी देती हैं. वहीं, BSNL का यह प्लान इनकी तुलना में लगभग दोगुनी वैलिडिटी यूजर्स को देता है.

BSNL का नया 45 दिन वाला प्लान

कंपनी ने हाल ही में एक किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैलिडिटी 45 दिनों की है. इस प्लान की कीमत 249 रुपये है और यह उन यूजर्स के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो MNP के जरिए अन्य नेटवर्क से बीएसएनएल में पोर्ट कर रहे हैं.

इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और मुफ्त नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही, इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 फ्री SMS भी मिल जाते हैं. यह प्लान 250 रुपये से कम में शानदार बेनिफिट्स देने वालों में से एक है.

यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो लेकर आया नया धमाका! सिर्फ ₹50 में चुनें अपनी पसंद का मैचिंग मोबाइल नंबर

यह भी पढ़ें: Jio और Airtel की जंग: ₹1 के फर्क में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? जानिए 90 दिन वाले बेस्ट प्लान की डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >