BSNL ने किया जियो-एयरटेल की नाक में दम, ₹1000 के अंदर पेश किए अनलिमिटेड कॉलिंग वाले दो प्लान

BSNL ने बढ़ती मोबाइल रिचार्ज दरों के बीच अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए दो किफायती रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं. ये प्लान्स ₹947 और ₹569 की कीमत पर उपलब्ध हैं, जो लंबी वैधता के साथ आते हैं.

BSNL Recharge Plan: जहां एक तरफ निजी टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा रही हैं वहीं बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने दो किफायती और लंबी वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स को महंगे मासिक रिचार्ज से निजात मिलने की उम्मीद है. आइए विस्तार से जानते हैं इन दोनों प्लान्स के बारे में. 

BSNL का ₹947 रिचार्ज प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने लोकप्रिय ₹997 रिचार्ज प्लान की कीमत में कटौती करते हुए अब इसे ₹947 में उपलब्ध करा दिया है. यानी उपभोक्ताओं को अब ₹50 की सीधी छूट मिल रही है.

इस प्लान की खासियतें

  • कुल 160 दिनों की वैधता
  • सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 320GB)
  • हर दिन 100 फ्री SMS

यह प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए बेहद उपयोगी है जो लंबी अवधि के लिए एकमुश्त रिचार्ज करना चाहते हैं और उन्हें हर दिन सीमित लेकिन स्थायी डेटा और कॉलिंग की जरूरत होती है. BSNL का यह प्लान मासिक खर्च से बचने वालों के लिए किफायती विकल्प बनकर सामने आया है.

यह भी पढ़ें: इतना सस्ता और कहां! 10 रुपये से भी कम डेली खर्च पर मिल रहा 3GB डेटा का फायदा

BSNL का ₹569 रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल ने हाई डेली डेटा की जरूरत वाले यूजर्स के लिए ₹569 का किफायती प्लान पेश किया है. पहले यह प्लान ₹599 में उपलब्ध था, लेकिन अब घटे हुए दाम पर बेहतर फायदे मिल रहे हैं.

इस प्लान की खासियतें

  • कुल 84 दिनों की वैधता
  • सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 252GB)
  • हर दिन 100 फ्री SMS

यह प्लान खासकर छात्रों, प्रोफेशनल्स और OTT कंटेंट स्ट्रीम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो कम बजट में ज्यादा इंटरनेट की तलाश में हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >