BSNL के इस प्लान में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा, कीमत बस इतनी….

BSNL Cheapest Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम BSNL सस्ते में अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान ऑफर कर रहा है. जिसमें यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा मिलेगा और साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी.

BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में कोई फायदा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी तो मिलेगी ही लेकिन साथ में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा. जी हां, इतना सब कुछ वो भी सस्ते में. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए सस्ते में रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता रहता है. मंथली से लेकर 6 महीने और सालभर के कंपनी अपने यूजर्स को तरह-तरह के प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें से 700 रुपये से भी कम में बीएसएनएल अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है. तो चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: खोज रहे हैं सस्ता रिचार्ज प्लान! BSNL कम दाम में दे रहा लंबी वैलिडिटी के साथ कई सारे फायदे, चेक करें डिटेल्स

BSNL का 628 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

अगर आप दो नंबर या फिर कोई ऐसा प्लान चाहते हैं जो आपके नंबर को ऑन रखे और डेटा का भी फायदे दें, तो आप BSNL के 628 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं. इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और डेली के 100 फ्री SMS. वहीं, डेटा कि बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में 84 दिनों के लिए 252GB डेटा यानी की रोजाना के 3GB डेटा मिलेंगे.

किसके लिए है बेस्ट

BSNL का 628 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ऐसे यूजर्स के लिए सही ऑप्शन है, जिन्हें डेटा की जरूरत रहती है. लंबी वैलिडिटी के लिए भी यूजर इस प्लान को खरीद सकते हैं. इस प्लान को लेने के बाद यूजर को 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: साल भर रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी, 100 रुपये महीने के खर्च पर 365 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर

यह भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दे दिया तगड़ा झटका, 30 दिन घटा दी दो सालाना प्लांस की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: BSNL के सस्ते प्लान का कमाल, मात्र 107 रुपये में 35 दिनों की लंबी वैलिडिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >