5G की रेस में BSNL ने पकड़ी रफ्तार, इन शहरों में शुरू हुआ नेटवर्क टेस्टिंग

BSNL: राज्य संचालित टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड ने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के परीक्षण की शुरुआत कर दी है. इसके तहत जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और चेन्नई समेत कुछ अन्य राज्य राजधानियों में 5G टावर साइट्स को सक्रिय किया गया है.

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का परीक्षण शुरू कर दिया है. जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद, चेन्नई सहित कई राज्य राजधानियों में 5G टावर साइट्स चालू हो गई हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL अधिकारियों ने बताया कि इन 5G साइट्स में से अधिकांश 4G टावर हैं, जो देशभर में 1 लाख 4G साइट्स के मौजूदा तैनाती अभियान के तहत स्थापित किए गए हैं.

कब शुरू होगा BSNL 5G 

बीएसएनएल (BSNL) अगले तीन महीनों के भीतर अपनी 5G सेवाओं को सार्वजनिक रूप से लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस बीच, कंपनी के मजबूत नेटवर्क क्षेत्रों में 5G सेवा की टेस्टिंग जारी है. बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, नेटवर्क विस्तार के तहत कानपुर, पुणे, विजयवाड़ा, कोयंबटूर और कोल्लम जैसे शहरों में नए बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किए जा रहे हैं.

BSNL 4G जून से हो जाएगी चालू 

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल पूरे देश में 1 लाख स्वदेशी 4G मोबाइल टावर स्थापित कर रही है, जिन्हें भविष्य में 5जी में अपग्रेड किया जाएगा. यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत संचालित की जा रही है और इसके जून तक पूरा होने की संभावना है.

यह भी पढे़: BSNL ने फिर उड़ाई जियो और एयरटेल की नींद, पेश किया 5 महीनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा वाला प्लान

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत अब उन चुनिंदा पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास अपनी स्वदेशी टेलीकॉम तकनीक है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बीएसएनएल 18 साल बाद लाभ में पहुंची है और सरकार अब 6जी तकनीक के विकास की दिशा में भी कार्य कर रही है.

BSNL ने अप्रैल महीने को किया “कस्टमर सर्विस मंथ” घोषित 

बीएसएनएल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अप्रैल महीने को “कस्टमर सर्विस मंथ” के रूप में नामित किया है. यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना और उनकी सेवा संबंधी प्रतिक्रियाओं पर सक्रिय रूप से कार्य करना है.

31 मार्च 2025 की रात X पर साझा किए गए एक वीडियो में बीएसएनएल ने कहा, “बड़े सरप्राइज आपके रास्ते में हैं! इस कस्टमर सर्विस मंथ में, हम आपके अनुभव को और बेहतर बनाने जा रहे हैं। जुड़े रहें!”

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >