365 दिन की वैलिडिटी वाला BSNL का यह प्लान हो गया सस्ता, अनलिमिटेड कॉलिंग संग मिलते हैं बड़े बेनिफिट्स

BSNL के इस रीचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही, इस प्लान में कुल 600GB डेटा मिलता है.

BSNL यूजर्स के लिए एक खुशखबरी आयी है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने मार्केट में एक शानदार ऑफर उतारा है. कंपनी अपने 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को 100 रुपये की छूट पर एक्टिवेट कराने का ऑफर दे रही है.

BSNL का सस्ता प्लान हुआ और सस्ता

बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत 1999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 100 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है. छूट के बाद इस प्लान की नयी कीमत 1899 रुपये हो जाती है. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और ध्यान रहे कि इसका लाभ 7 नवंबर तक ही उठाया जा सकता है. बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर की पेशकश 28 अक्टूबर को की थी.

BSNL के 1899 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

बीएसएनएल के 1899 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही, इस प्लान में कुल 600GB डेटा मिलता है, जो पूरे साल चलाया जा सकता है. इसके अलावा, पैक में में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. सालभर के किफायती रीचार्ज प्लान तलाशने वालों के लिए यह प्लान फायदेमंद हो सकता है.

BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स को चूना लगाना आसान नहीं, हो गया तगड़ा इंतजाम

BSNL 5G की कब होगी शुरुआत? टेलीकॉम मिनिस्टर ने बता दी तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >