एक बार रिचार्ज और साल भर की छुट्टी, BSNL सस्ते में दे रहा 365 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली डेटा-कॉलिंग भी

BSNL Annual Recharge Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में एनुअल प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

BSNL Annual Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और आप बार-बार रिचार्ज करने के टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, तो फिर आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप पूरे साल भर के लिए रिचार्ज से टेंशन फ्री हो जाएंगे. सबसे खास बात तो यह है कि, BSNL का ये प्लान आपके बजट में परफेक्टली फिट बैठेगा. दरअसल, देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को कई सारे सस्ते प्लान्स ऑफर करती है, जिसमें कंपनी का एनुअल प्लान भी शामिल है. इतना ही नहीं, एनुअल प्लान में कंपनी यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं डिटेल्स में इसके बारे में.

BSNL का एनुअल प्लान क्या है?

BSNL के पोर्टफोलियो में मंथली से लेकर कई सारे लंबी वैलिडिटी प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं में से एक है कंपनी का एनुअल प्लान, जिसमें आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS और तो और डेली 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी एक बार रिचार्ज और फिर साल भर कॉलिंग और डेटा का मजा आप उठा सकते हैं.

Bsnl एनुअल प्लान डिटेल्स

क्या है एनुअल प्लान की कीमत?

BSNL के एनुअल प्लान की कीमत कि बात करें, तो कंपनी के इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है. ऐसे में महीने के हिसाब से देखा जाए, तो आपको हर महीने का खर्च लगभग 200 रुपये पड़ेगा. वहीं, डेली खर्च के हिसाब से करीब 6.57 रुपये पड़ेंगे.

क्या इस प्लान में डेटा खत्म होने पर स्पीड कम हो जाती है?

हां, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद डेटा की स्पीड कम होकर 40kbps पर हो जाती है.

क्या यह प्लान सभी BSNL यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

हां, यह प्लान पूरे देश में प्रीपेड BSNL यूजर्स के लिए उपलब्ध है (कुछ सर्कल्स में कीमत/बेनिफिट थोड़े अलग हो सकते हैं).

यह भी पढ़ें: BSNL लाया स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर, 251 रुपये में दे रहा 100GB डेटा, साथ में कॉलिंग और फ्री SMS का भी फायदा

यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज और 300 दिनों की राहत, BSNL के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 32GB डेटा का भी मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >