एक बार रिचार्ज और 300 दिनों की राहत, BSNL के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 32GB डेटा का भी मजा

BSNL Recharge Plan: BSNL अपने यूजर्स को 1499 रुपये में 300 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 32GB डेटा दे रहा है. ये प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बार-बार रिचार्ज करने से छुटकारा पाना चाहते हैं.

BSNL Recharge Plan: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio-Airtel के मुकाबले सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान्स काफी सस्ते हैं. वहीं, कंपनी भी अपने यूजरबेस को बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्लान्स और ऑफर पेश करते रहती है. हाल ही में, BSNL ने अपनी 4G सर्विस की शुरुआत की है. ऐसे में कंपनी ने कई सारे प्लान्स पेश किए हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 1499 रुपये वाला प्लान. कंपनी का 1499 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं, जो लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी BSNL यूजर हैं और हर महीने के रिचार्ज के टेंशन से मुक्ति चाहते हैं, तो फिर आप इस प्लान को ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है BSNL का 1499 रुपये का प्लान?

BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान एक लॉन्ग टर्म प्लान है, जिसमें कंपनी लंबी वैलिडिटी देती है. 1499 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 300 दिन यानी कि पूरे 10 महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. ऐसे में अगर आप आज इस प्लान को रिचार्ज करते हैं, तो आपको अगले 10 महीने तक रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा.

बीएसएनएल का 1499 रुपये वाला प्लान

BSNL के 1499 रुपये वाले प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

BSNL के 1499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS और 300 दिनों के लिए टोटल 32GB डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ आप कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा का फायदा भी उठा सकते हैं.

क्या इस प्लान को BSNL ऐप या वेबसाइट से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है?

जी हां, आप इस प्लान को MyBSNL App, BSNL वेबसाइट या किसी UPI प्लेटफॉर्म (जैसे Paytm, Google Pay, PhonePe) से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं.

किन यूजर्स के लिए यह प्लान बेस्ट है?

BSNL का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहिए. साथ ही ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है, डेटा की नहीं. ऐसे यूजर्स इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL दे रहा सस्ते में 50 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा भी, कीमत 350 रुपये से भी कम

यह भी पढ़ें: Jio ने BSNL के साथ शुरू किया नया ICR Plan, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूर होगी नेटवर्क की टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >