5 रुपये से कम डेली खर्च में 300 दिनों की वैलिडिटी, साथ में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी

BSNL Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और सस्ते में ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा का भी फायदा मिले, तो BSNL के पास के ऐसा प्लान है, जिसमें 5 रुपये से भी कम डेली खर्च पर आपको 300 दिनों की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा.

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. क्योंकि, कंपनी के पोर्टफोलियो में लिस्टेड मंथली से लेकर एनुअल तक सारे प्लान्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से सस्ते हैं. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा का फायदा मिले, तो फिर बीएसएनएल के पास आपके लिए एक ऐसा प्लान है. बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा, वो भी डेली के 5 रुपये से भी कम खर्च पर. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

बीएसएनएल का 300 दिनों वाला प्लान | BSNL 300 Days Recharge Plan

BSNL के पोर्टफोलियो में 300 दिन यानी पूरे 10 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान है. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी 300 दिनों के लिए टोटल 32GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि आपकॉ डेली डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. आप 300 दिनों में कभी भी कितना भी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps हो जाएगी.

बीएसएनएल का 300 दिनों वाला प्लान

क्या है प्लान की कीमत?

BSNL के इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है. हर महीने के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने यूजर्स के पॉकेट से करीब 149 रुपये खर्च होंगे. वहीं, डेली के हिसाब से यूजर्स के पॉकेट पर हर दिन 5 रुपये से भी कम खर्च पड़ेगा. ऐसे में 5 रुपये से भी कम के डेली खर्च पर यूजर्स 300 दिनों तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

ऐसे BSNL यूजर्स जिन्हें डेटा से ज्यादा लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग बेनिफिट्स चाहिए वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जो अपना नंबर बस एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए भी BSNL का ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: कम बजट वालों के लिए BSNL का ये प्लान है बेस्ट, 150 दिनों तक आराम से कर सकेंगे कॉलिंग और स्क्रॉलिंग

यह भी पढ़ें: ₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >