1,551 रुपये में सालभर हर दिन 2GB डेटा, BSNL के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL का ₹1,551 वाला प्रीपेड प्लान 365 दिन की वैधता मिलती है. यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 730GB इंटरनेट बेनिफिट्स मिलते हैं. यह प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए बेहद किफायती है और अन्य कंपनियों की तुलना में आधी कीमत पर उपलब्ध है.

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्रीपेड पैक पेश किया गया है, जो लंबी वैलिडिटी और किफायती कीमत दोनों का फायदा देता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल भर डेटा और कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं.

प्लान की कीमत और वैधता

BSNL का यह प्रीपेड पैक ₹1,551 में उपलब्ध है. इसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैधता मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल तक दोबारा रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी.

डेटा और इंटरनेट बेनिफिट्स

इस प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. 2GB खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी. कुल मिलाकर यूजर्स को पूरे साल में लगभग 730GB डेटा का फायदा मिलेगा.

कॉलिंग और अन्य फायदे

BSNL के इस पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए ₹4,000 तक चार्ज करती हैं, वहीं BSNL का यह पैक आधी कीमत से भी कम में उपलब्ध है.

किसके लिए है यह प्लान?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी है जो लंबे समय तक अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं या हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: पैसा वसूल हैं BSNL के तीन प्लान्स, मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

यह भी पढ़ें: ₹485 में BSNL दे रहा डेली 2.5GB डेटा, ऑफर बस इस दिन तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >