BSNL ₹147 Plan: अब कम वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेटा और कॉलिंग, यूजर्स को झटका

BSNL ₹147 Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ₹147 वाले सस्ते प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी है. जानें नए बेनिफिट्स, डेली खर्च में बढ़ोतरी और यूजर्स पर असर

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने लोकप्रिय ₹147 वाले प्रीपेड प्लान (BSNL ₹147 Plan) की वैधता में कटौती कर दी है. पहले जहां इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन थी, अब इसे घटाकर 25 दिन कर दिया गया है. हालांकि, 10GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे.

BSNL ₹147 Plan: पुराने और नए बेनिफिट्स की तुलना

पहले BSNL (बीएसएनएल) के ₹147 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता मिलती थी, जिसमें 10GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल थी. साथ ही, इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाते थे. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती थी. अब कंपनी ने इस प्लान की वैधता घटाकर 25 दिन कर दी है. हालांकि डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स पहले की तरह ही रहेंगे, लेकिन अब इस प्लान में SMS की सुविधा नहीं मिलेगी. यानी यूजर्स को अब कम दिनों के लिए वही बेनिफिट्स मिलेंगे, जिससे प्रतिदिन का खर्च बढ़ गया है.

BSNL ₹147 Plan: डेली खर्च में बढ़ोतरी

  • पहले ₹147 में 30 दिन की वैधता के हिसाब से प्रति दिन खर्च ₹4.90 था.
  • अब 25 दिन की वैधता के साथ प्रति दिन खर्च ₹5.88 हो गया है.
  • यानी यूजर्स को अब लगभग ₹1 प्रतिदिन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

BSNL ₹147 Plan: यूजर्स के काम की बात

BSNL के टैरिफ अभी भी भारत में सबसे सस्ते हैं, लेकिन निजी कंपनियों की तुलना में नेटवर्क और स्पीड में कमी महसूस की जाती है. कंपनी 4G रोलआउट के बाद कुछ साइटों पर 5G परीक्षण की योजना बना रही है.

ऑफर की उपलब्धता क्षेत्र और यूजर प्रोफाइल के अनुसार बदल सकती है. रिचार्ज से पहले इसकी पुष्टि जरूर करें.

₹1 ज्यादा में Airtel दे रहा 14GB एक्स्ट्रा डेटा, अब रगड़ कर डाउनलोड करिए मूवी

Jio OTT Plans: ₹500 से भी कम में मिलेगा OTT का मजा, देख लें जियो के ये स्पेशल प्लान्स

10 रुपये के खर्च में 90 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के बेनिफिट्स

BSNL का नया 160 दिनों वाला प्लान देख थर-थर कांपे Jio-Airtel, कम दाम में मिल रहे ढेरों फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >