Blinkit से ऑर्डर किया सोने का सिक्‍का, 10 मिनट में मिली डिलीवरी, डब्बा खोलते ही घूम गया ग्राहक का सिर

Blinkit Gold Order: ब्लिंकिट के एक बंदे ने क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर 1 ग्राम का सोने का सिक्का ऑर्डर किया, और उसे रिसीव कुछ और हुआ.

Blinkit Gold Order: फेस्टिव सीजन चल रहा है. बाजार में रोशनी और घरों में खुशियों की बहार है. दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. और इस अवसर पर सोना खरीदने के लिए लोग ज्वेलर के पास जाते हैं. वहीं, क्विक कॉमर्स कंपनियों ने सोने के सिक्कों की होम डिलीवरी शुरू की है.

पैकेट खोला, तो उनके होश उड़ गए

क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट से सामान खरीदने में इस बीच एक यूजर के लिए बड़ा नुकसानदायक सिद्ध हो गया. दिल्ली के मोहित जैन ने ब्लिंकिट से 1 ग्राम सोने और 10 ग्राम चांदी का सिक्का ऑर्डर किया. कंपनी ने समय पर डिलीवरी की, लेकिन जब मोहित ने पैकेट खोला, तो उनके होश उड़ गए.

मिली गलत आइटम की डिलीवरी

मोहित ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत पोस्ट की. इसमें बताया कि उन्होंने माता लक्ष्मी की डिजाइन वाला 1 ग्राम का सिक्का ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें गलत आइटम की ड���लीवरी मिली. यही नहीं, जब उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहा, तो उन्हें बताया गया कि शिकायत की विंडो अब बंद हो चुकी है. मोहित ने अपनी शिकायत में सीसीटीवी फुटेज का भी उल्लेख किया है, जिसमें गलत आइटम डिलीवर होने का सबूत था.

ग्राहक को हो गया नुकसान

मोहित जैन नाम के इन ग्राहक ने क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म के जरिये मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स से 1 ग्राम सोने और 10 ग्राम चांदी के सिक्के का ऑर्डर दिया था. उस ब्रांड के 1 ग्राम सोने के सिक्के की कीमत 8,249 रुपये है, और 0.5 ग्राम के सिक्के की कीमत 4,125 रुपये है. सामान की डिलीवरी में हुई इस गलती के कारण मोहित को 4,124 रुपये का नुकसान हो गया है.

How to Get Passport Size Photo From Blinkit: फोटो खिंचवाने अब घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >