अब घर बैठे Blinkit से आर्डर कर सकेंगे Airtel सिम कार्ड, दिल्ली, कोलकाता समेत इन शहरों में सेवा हुई शुरू

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब देश के 16 शहरों में महज 10 मिनट में सिम कार्ड की होम डिलीवरी संभव होगी.

Blinkit-Airtel Partnership: भारती एयरटेल ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत अब ग्राहक अपने घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में सिम कार्ड मंगा सकेंगे. भारत में किसी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा इस तरह की यह पहली पहल है. यह सेवा फिलहाल देश के 16 शहरों में शुरू की गई है और आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा.

Blinkit आर्डर के बाद सिम कैसे होगा एक्टिवटे 

इस साझेदारी के तहत ग्राहक ₹49 के सुविधा शुल्क पर एयरटेल सिम कार्ड मंगवा सकते हैं. सिम डिलीवरी के बाद आधार-आधारित KYC प्रक्रिया के जरिए सिम को तुरंत एक्टिव किया जा सकता है. इस सेवा में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, साथ ही ग्राहक अपने मौजूदा नंबर को एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट भी कर सकते हैं.

ग्राहकों को सिम डिलीवरी के 15 दिनों के भीतर एक्टिवेट करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सेवा बाधित हो सकती है. ग्राहक किसी भी सहायता के लिए ‘Airtel Thanks’ ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जबकि नए ग्राहक 9810012345 पर कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं.

शुरुआती चरण में शामिल शहर

शुरुआती चरण में देश के प्रमुख शहरी केंद्रों को शामिल किया गया है, जिनमें दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के नाम शामिल हैं. यह पहल टेलीकॉम सेवाओं के डिजिटलीकरण और अंतिम छोर तक सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम है, जो अब तक ऑफलाइन रहने वाली प्रक्रिया को क्विक-कॉमर्स की दुनिया में ला रही है.

यह भी पढ़े: WhatsApp Image Scam: व्हाट्सएप पर फोटो भेज स्कैमर्स लूट रहे लाखों रुपये, भूल कर भी न करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >