Blinkit 10 Minute Ambulance Service: ब्लिंकिट बचाएगा मरीजों की जान, शुरू हुई नयी सर्विस

Blinkit 10 Minute Ambulance Service: ब्लिंकइट अब केवल ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी कदम रख चुका है.

Blinkit 10 Minute Ambulance Service: क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकइट ने गुरुग्राम में 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस सेवा शुरू की है. इससे लोग ऐप के जरिये एंबुलेंस बुक कर सकेंगे. यह सेवा 2000 रुपये की फ्लैट रेट पर उपलब्ध है. हालांकि इन एंबुलेंस में वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं होगा. कंपनी का कहना है कि भविष्य में इसे अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा. ब्लिंकइट अब केवल ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी कदम रख चुका है, जिससे भारत में क्विक कॉमर्स की रफ्तार और तेज हो रही है.

ब्लिंकिट (BlinkIt) की 10 मिनट की एंबुलेंस सेवा के तहत, यदि आप किसी मरीज के लिए एंबुलेंस बुक करते हैं, तो यह सेवा 10 मिनट में उपलब्ध होगी, जैसे किसी सामान की डिलीवरी की जाती है. ब्लिंकिट के CEO, अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि कंपनी ने गुरुग्राम में पहली 5 एंबुलेंस लॉन्च की है और भविष्य में यह सेवा अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध करायी जाएगी, जहां BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस बुक करने का विकल्प ब्लिंकिट ऐप पर मिलेगा.

अलबिंदर ढींडसा के अनुसार, ब्लिंकिट की एंबुलेंस में जरूरी जीवन रक्षक उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और इमरजेंसी मेडिसिन्स होंगे. प्रत्येक एंबुलेंस में एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक प्रशिक्षित ड्राइवर भी होगा, जिससे आपात स्थिति में उच्च-गुणवत्ता वाली और समय पर सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी.

Blinkit से ऑर्डर किया सोने का सिक्‍का, 10 मिनट में मिली डिलीवरी, डब्बा खोलते ही घूम गया ग्राहक का सिर

How to Get Passport Size Photo From Blinkit: फोटो खिंचवाने अब घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >