BLDC या रेगुलर फैन: कौन है बेहतर? देखें बिजली बचत और कीमत में फर्क

BLDC फैन औसतन 28W-35W बिजली खपत करते हैं और सालाना खर्च ₹700-₹800 होता है. रेगुलर फैन 75W-80W खपत करते हैं और खर्च ₹2000+ तक पहुंच जाता है. BLDC से 60% तक बचत संभव है.

बिजली की बढ़ती कीमतों और एनर्जी-एफिशिएंट अप्लायंसेज की मांग के बीच BLDC (Brushless Direct Current) फैन और रेगुलर इंडक्शन फैन के बीच तुलना अब बेहद अहम हो गई है. दोनों ही हवा देने का काम करते हैं, लेकिन उनकी तकनीक, बिजली की खपत और लंबे समय का खर्च अलग-अलग है.

बिजली की खपत और बचत

  • रेगुलर फैन: 75W-80W बिजली खपत, सालाना खर्च ₹2000+
  • BLDC फैन: 28W-35W बिजली खपत, सालाना खर्च ₹700-₹800

यानी BLDC फैन से लगभग 60% तक बिजली की बचत संभव है.

परफॉर्मेंस और यूजेबिलिटी

BLDC फैन वोल्टेज कम होने पर भी स्पीड स्थिर रखते हैं और शोर बहुत कम करते हैं. इनमें रिमोट, ऐप और वॉइस कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं रेगुलर फैन वोल्टेज ड्रॉप पर स्पीड कम कर देते हैं और शोर ज्यादा करते हैं.

कीमत और निवेश की बात

  • रेगुलर फैन: ₹1,500-₹2,500
  • BLDC फैन: ₹3,000-₹6,000

हालांकि BLDC फैन की शुरुआती कीमत ज्यादा है, लेकिन बिजली बिल में बचत और बेहतर फीचर्स इसे लंबे समय में ज्यादा किफायती बनाते हैं.

BLDC फैन के फायदे और सीमाएं भी जानिए

  • फायदे: कम बिजली खपत, इन्वर्टर फ्रेंडली, स्मार्ट फीचर्स, शांत ऑपरेशन
  • सीमाएं: ज्यादा शुरुआती कीमत, रिपेयर में जटिलता, रिमोट पर निर्भरता

अगर आप लंबे समय तक चलने वाला, बिजली बचाने वाला और मॉडर्न फीचर्स वाला फैन चाहते हैं तो BLDC फैन सही चुनाव है. बजट कम है तो रेगुलर फैन भी काम चलाऊ विकल्प है.

आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

यह भी पढ़ें: Remote Fan: बेड पर लेटे हुए कंट्रोल करें पंखे की स्पीड, जोरदार एयर थ्रो के सामने कूलर भी फेल

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >