Bizarre News: अब गर्लफ्रेंड को ले जाएं अंतरिक्ष में डिनर डेट पर, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च

Bizarre News – SpaceVIP आपको धरती से 30 किलोमीटर ऊपर हवा में डिनर करने का आनंद देगा. इस खास डिनर-इन-स्पेस के लिए प्रति व्यक्ति 50 करोड़ डॉलर की कीमत तय की गई है.

Bizarre News – Dinner In Space: गर्लफ्रेंड को लंच या डिनर डेट और लॉन्ग ड्राइव पर कई लोग ले जाते हैं, अगर आपको कुछ अलग और अनोखा करने का मन है तो आप उन्हें अंतरिक्ष में डिनर के लिए ले जा सकते हैं. स्पेस टूरिज्म कंपनी स्पेस वीआइपी ने एक खास ऑफर की पेशकश की है. इसमें आप स्पेस में जाकर डिनर करने का आनंद उठा सकते हैं. खास तरह की यह स्पेस ट्रिप एक स्पेशल स्पेस बैलून में आयोजित होगी. यह एक प्रेशराइज्ड बैलून होगा, जिसमें ज्यादा ऊंचाई पर भी पैसेंजर्स को हवा संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी.

Spacevip dinner in space

अगले साल पूरा हो जाएगा अंतरिक्ष में डिनर का सपना

धरती की सतह से लगभग एक लाख फीट ऊपर जाकर आसमान में तैरते हुए डिनर करना सच में रोमांचक होगा. ऐसे में अगर आप भी कुछ तूफानी करना चाहते हैं, तो यह चीज आप ही के लिए बनी है. स्पेस में सैर करने की बात अगर आपको भी रोमांचित कर जाती है, तो मुमकिन है कि आपका यह सपना अगले साल पूरा हो जाए. SpaceVIP अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी अपने खास प्रोग्राम के तहत स्पेस में डिनर कराने के लिए 6 लकी लोगों को चुनेगी. अंतरिक्ष की डिनर वाली यह सैर 6 घंटे की होगी.

Bizarre: यह कुत्तों की नौकरी खा जाएगा… जब असली कुत्ते का हुआ रोबोटिक डॉग से सामना, देखें Viral Video

पैसा कितना लगेगा?

Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेसवाआईपी की इस अजीबोगरीब पेशकश के तहत आप धरती से 30 किलोमीटर ऊपर हवा में उड़ते हुए डिनर का लुत्फ ले सकते हैं. अब इसके लिए होनेवाले खर्च की बात कर लेते हैं. इस खास स्पेस डिनर के लिए प्रति व्यक्ति 50 करोड़ डॉलर यानी लगभग 41.5 अरब रुपये की कीमत तय की गई है. खास किस्म के इन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल मेन्यु भी तैयार किये जाने की खबर है और यह अलकेमिस्ट के मिशेलिन स्टार्ड शेफ रासमस मंक द्वारा तैयार कराया गया होगा.

अब थोड़ा स्पेसशिप के बारे में भी जान लीजिए

अंतरिक्ष में डिनर कराने के लिए 6 यात्रियों को ले जानेवाले स्पेसशिप का नाम नेप्च्यून है. इसे दुनिया का पहला कार्बो-न्यूट्रल स्पेसक्राफ्ट बताया जा रहा है. इस अनोखी अंतरिक्ष यात्रा के लिए 2025 के आखिर का समय तय किया गया है. यह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा. शेफ रासमस मंक की मानें, तो इस स्पेस डिनर के लिए भारी डिमांड देखने को मिल रही है. आपको बताते चलें कि वीआईपी स्पेस ट्रिप ऑफर करनेवाली SpaceVIP कोई इकलौती कंपनी नहीं है. इससे पहले फ्रेंच कंपनी Zephalto भी कुछ ऐसा ही ऐलान कर चुकी है. हालांकि इसका किराया कुछ कम, यानी प्रति व्यक्ति 1 लाख 32 हजार डॉलर (लगभग 1.10 करोड़) रुपये रखा गया था.

Viral Video: भारत में ठेले पर सब्जी बेचती रशियन लड़की को आपने देखा क्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >