Vi के ये दो शानदार प्लान खत्म कर देंगी हर महीने रिचार्ज करने की टेंशन, कम कीमत में मिल रहा ढेरों बेनिफिट्स

Vi के सबसे बेहतरीन रिचार्ज प्लानों की जानकारी सामने आई है, जिनकी वैधता 180 दिनों की है. कंपनी के ₹1049 और ₹1749 वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Vi Recharge Plans: भारत में कई टेलीकॉम कंपनियां हैं जो विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के प्लान्स पेश करती हैं. इन्हीं में से एक है वोडाफोन-आइडिया (VI), जो बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के लिए कई आकर्षक प्लान्स की पेशकश करता है. फिर चाहे आपको सिर्फ डेटा प्लान चाहिए, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा हो या एसएमएस पैक वोडाफोन-आइडिया की विस्तृत रेंज में सब कुछ शामिल है.

इतना ही नहीं, अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हैं, तो VI के पास आपके लिए कुछ बेहतरीन लॉन्ग-वैलिडिटी प्लान्स भी मौजूद हैं. ये प्लान्स 180 दिनों की लंबी वैधता के साथ आते हैं, जो उन यूजर्स के लिए सुविधाजनक विकल्प बनते हैं जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं Vi के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी रिचार्ज प्लान के बारे में.

Vi का ₹1049 वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक लंबी वैधता वाला ₹1049 का रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो बुनियादी सुविधाओं के साथ आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो लंबे समय के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा, यूजर्स को कुल 12GB डेटा भी मिलेगा, जो सामान्य ब्राउज़िंग और हल्के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. इतना ही नहीं, इसमें 180 दिनों के लिए 1800 SMS भी शामिल हैं. हालांकि, इस प्लान में ‘Binge All Night’, ‘Weekend Data Rollover’ और OTT ऐप्स का एक्सेस जैसी एडवांस सुविधाएं शामिल नहीं हैं.

यह भी पढ़े: JIO का नया Only Calling Plan, 336 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी, कीमत बस इतनी…

Vi का ₹1749 वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया (Vi) का ₹1749 वाला प्लान यूजर्स को पहले बताए गए प्लान की तुलना में कुछ अतिरिक्त फायदे प्रदान करता है. इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा और 100 SMS की सुविधा दी जा रही है, जिससे यूजर्स इंटरनेट और मैसेजिंग दोनों से जुड़े रह सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी इस रिचार्ज के साथ 30GB अतिरिक्त डेटा भी दे रही है, जिसकी वैधता 45 दिनों की है.

यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ‘डेटा डिलाइट’ बेनिफिट्स भी मिलते हैं. ₹1749 वाले इस प्लान में ‘बिंज ऑल नाइट’ और ‘वीकेंड डेटा रोलओवर’ जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. ठीक ₹1049 वाले प्लान की तरह, इसकी वैधता भी 180 दिनों की है, जिससे ज्यादा डेटा और अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत रखने वाले यूजर्स को बेहतर वैल्यू मिलती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >