ठंड में गर्म पानी की टेंशन खत्म, Flipkart पर 10 हजार से कम में मिल रहे हैं धांसू Storage Geyser

Best Storage Geyser Under Rs 10000: अगर आप गीजर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर फ्लिपकार्ट पर आपको 10 हजार से कम में बढ़िया गीजर मिल जाएंगे. ये गीजर 5 स्टार रेटिंग के साथ आते हैं. यानी कि बिजली की खपत कम करेंगे.

Best Storage Geyser Under Rs 10000: इस ठंडे मौसम में सुबह-सुबह ठंडे-ठंडे पानी से नहाना या फिर किचन का काम करना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं है. ऐसे में इस ठंडे पानी से बचने के लिए कई घरों में गीजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. गर्म पानी के लिए गीजर सुरक्षित और आरामदायक ऑप्शन होते हैं. ऐसे में अगर आप भी गर्म पानी के लिए घर में गीजर लगवाना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर आपको 10 हजार से कम में बढ़िया रेटिंग वाले स्टोरेज वाटर गीजर मिल जाएंगे. आइए डालते हैं एक नजर इन डील्स पर.

Crompton का 10L स्टोरेज वाटर गीजर

फ्लिपकार्ट Crompton के Arno Neo 10L स्टोरेज वाटर गीजर पर 40% तक का डिस्काउंट दे रहा है. ऐसे में इस गीजर की कीमत 9,200 रुपये से कम होकर 5,499 रुपये हो गई है. Voltas की तरह Crompton का ये गीजर भी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इस गीजर में आपको 3 लेवल एडवांस सेफ्टी मिलेगी. पावरफुल हीटिंग एलिमेंट के साथ इसमें ऑटोमैटिक कट ऑफ फीचर मिलेगा. इसके अलावा गीजर के टैंक पर 5 साल और प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी मिलेगी.

Voltas का 15L स्टोरेज वाटर गीजर

वहीं, Voltas के AquaPro 15L स्टोरेज वाटर गीजर पर फ्लिपकार्ट 54% तक का डिस्काउंट दे रहा है. ऐसे में आप इस गीजर को 12,990 रुपये की जगह सिर्फ 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Voltas AquaPro 15L स्टोरेज वाटर गीजर 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. यानी कि यह बिजली की कम खपत करेगा. साथ ही गीजर के टैंक पर भी आपको 7 साल, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल और प्रॉडक्ट पर 2 साल की वारंटी मिलेगी.

Voltas का 25L स्टोरेज वाटर गीजर

Voltas के AquaPro 25L स्टोरेज वाटर गीजर पर Flipkart 55% तक का डिस्काउंट दे रहा है. डिस्काउंट के बाद आप इस गीजर को 14,990 रुपये की जगह सिर्फ 6,799 रुपये में खरीद सकते हैं. Voltas AquaPro 25L स्टोरेज वाटर गीजर 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. यानी कि यह बिजली की कम खपत करेगा. साथी ही गीजर के टैंक पर आपको 7 साल, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल और प्रॉडक्ट पर 2 साल की वारंटी मिलेगी. ऐसे में अगर आपकी फैमिली बड़ी है, तो फिर 25L वाल यह स्टोरेज गीजर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है.

स्टोरेज वाटर गीजर और इंस्टेंट गीजर में क्या फर्क है?

स्टोरेज गीजर पानी को टैंक में स्टोर करके गर्म करते हैं, इसलिए यह फैमिली यूज के लिए बेहतर होते हैं. वहीं, इंस्टेंट गीजर तुरंत पानी गर्म करते हैं. ऐसे में ये किचन या सिंगल बाथ के लिए अच्छे होते हैं.

25L, 15L और 10L में से कितनी कैपेसिटी वाल गीजर किसके लिए सही है?

25L की कैपेसिटी वाला गीजर 6 से 8 लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है. वहीं, 15L वाला गीजर 4 से 6 लोगों के लिए और 10L वाला गीजर छोटी फैमिली के लिए सही है.

क्या 5-स्टार रेटिंग वाला गीजर बिजली बचाता है?

हां, 5-स्टार रेटिंग वाले गीजर कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने के बाद भी कम बिजली बिल आता है.

यह भी पढ़ें: Best Tankless Water Heater 2025: बिना इंतजार झटपट गर्म पानी का जुगाड़, जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा परफेक्ट

यह भी पढ़ें: 7000 रुपये से कम में खरीद लाएं 15 लीटर वाला Geyser, ठंड में फिर नहीं होगी गर्म पानी की दिक्कत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >