अगर आप 50 हजार से कम के प्राइस सेगमेंट में नया बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इस सेगमेंट में कई बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे. इस बजट में मिलने वाले स्मार्टफोन्स अब प्रीमियम फीचर्स, दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं. ये फोन iPhone, Pixel और Samsung Galaxy S सीरीज जैसे प्रीमियम फोन्स को टक्कर देते हैं. साथ ही, ज्यादातर ब्रांड्स अब AI-पावर्ड फीचर्स भी शामिल कर रहे हैं.
Realme 16 Pro+ 5G
अगर आप शानदार डिस्प्ले, अच्छी परफॉर्मेंस और बढ़िया कैमरा चाहते हैं, तो Realme 16 Pro+ 5G एक दमदार ऑप्शन है. इसमें-
- डिस्प्ले: 6.8-इंच AMOLED, 144Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
- RAM/स्टोरेज: 12GB तक / 256GB तक
- कैमरा: 200MP + 50MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा: 50MP
- बैटरी: 7000mAh, 80W
- कीमत: ₹39,999 से शुरू
Samsung Galaxy A36
Samsung Galaxy A36 रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक अच्छा और बैलेंस्ड स्मार्टफोन है. इसमें-
- डिस्प्ले: 6.7-इंच Super AMOLED, 120Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 3
- कैमरा: 50MP + 8MP + 5MP
- फ्रंट कैमरा: 12MP
- बैटरी: 5000mAh, 45W
- कीमत: ₹32,999 से शुरू
Oppo Reno 15 5G
Oppo Reno 15 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. इसमें-
- डिस्प्ले: 6.59-इंच AMOLED, 120Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
- कैमरा: 50MP + 50MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा: 50MP
- बैटरी: 6500mAh, 80W
- कीमत: ₹45,999 से शुरू
OnePlus 15R
OnePlus 15R एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी मिलती है. इसमें-
- डिस्प्ले: 6.83-इंच AMOLED, 165Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 5
- कैमरा: 50MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 7400mAh, 80W
- कीमत: ₹47,999 से शुरू
Google Pixel 9a
Google Pixel 9a उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो क्लीन Android एक्सपीरियंस और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं. इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. फीचर्स कि बात करें, तो-
- डिस्प्ले: 6.3-इंच pOLED, 120Hz
- प्रोसेसर: Tensor G4
- कैमरा: 48MP + 13MP
- फ्रंट कैमरा: 13MP
- बैटरी: 5100mAh
- कीमत: ₹49,999
यह भी पढ़ें: ₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू
