2025 में धमाकेदार एंट्री: ये हैं साल के 6 सबसे किफायती Smart TVs

2025 Smart TVs: 2025 में लॉन्च हुए 6 किफायती Smart TVs, जिनमें 4K डिस्प्ले, AI फीचर्स और दमदार ऑडियो मिलता है. जानें कौन सा मॉडल आपके बजट में सबसे बेहतर है.

2025 Smart TVs: साल 2025 में स्मार्ट टीवी मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिली है.बड़ी कंपनियों ने ऐसे मॉडल लॉन्च किए हैं जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स का मजा देते हैं. अगर आप नया टीवी लेने की सोच रहे हैं और बजट में बेहतरीन पिक चाहते हैं, तो ये छह मॉडल इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.

Samsung 43-Inch 4K TV: कम दाम में प्रीमियम फील

सैमसंग का यह 43 इंच वाला 4K टीवी उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो कम कीमत में ब्रांडेड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. TizenOS पर चलने वाला यह टीवी 50Hz रिफ्रेश रेट, 3 HDMI पोर्ट और Anynet+ सपोर्ट के साथ आता है, जिससे सेट-टॉप बॉक्स से लेकर गेमिंग कंसोल तक सब कुछ आसानी से कनेक्ट हो जाता है.

Sony BRAVIA 2 II: दमदार पिक्चर और शानदार ऑडियो

सोनी ने इस साल BRAVIA 2 II सीरीज पेश की, जो 4KLCD पैनल और 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.Android OS, 4 HDMI पोर्ट, Bluetooth 5.3 और Chromecast जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम स्मार्ट टीवी का अनुभव देते हैं. 20W स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट इसकी ऑडियो क्वाॅलिटी को और बेहतर बनाते हैं.

LG NANO 83A: AI प्रॉसेसर के साथ रंगों का कमाल

LG का NANO 83A मॉडल Alpha7 AI Processor 4K Gen8 के साथ आता है, जो पिक्चर क्वाॅलिटी को और ज्यादा शार्प और कलरफुल बनाता है. AI Magic Remote, Dolby Atmos और 60Hz रिफ्रेश रेट इसे एक संतुलित और फीचर-पैक्ड टीवी बनाते हैं. बड़े स्क्रीन पर हाई-रेजॉल्यूशन कंटेंट देखने वालों के लिए यह एक मजबूत विकल्प है.

Xiaomi FX Pro: QLED टेक्नोलॉजी का बजट किंग

Xiaomi का FX Pro QLED टीवी इस साल बजट सेगमेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. 30W/34W ऑडियो आउटपुट, Dolby Audio, FireTV OS और 12,000+ ऐप्स का सपोर्ट इसे एंटरटेनमेंट-फोकस्ड यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाता है. 2GB RAM और 32GB स्टोरेज इसे स्मूद परफॉर्मेंस देता है.

LG QNED8B: AI फीचर्स से लैस प्रीमियम 4K टीवी

LG का QNED8B मॉडल उन लोगों के लिए है जो बजट थोड़ा बढ़ाकर प्रीमियम अनुभव चाहते हैं. Alpha7 AI Processor, HDR10 Pro, AI Picture Pro और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स इसे हाई-एंड कैटेगरी में मजबूत बनाते हैं. webOS 25 और Wi-Fi 5 सपोर्ट इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं.

Lumio Vision 7: नए ब्रांड की दमदार एंट्री

Lumio का Vision 7 मॉडल 4K रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आया है. Bluetooth, Ethernet, HDMI, USB और Wi-Fi जैसे कनेक्टिविटी विकल्प इसे काफी वर्सेटाइल बनाते हैं. Apple TV, Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स का सपोर्ट इसे एक ऑल-राउंडर टीवी बनाता है.

40 हजार से भी कम में खरीदें 65 इंच Smart TV, सस्ते में घर पर उठाएं थियेटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा

Smart TV: मूवीज-सीरीज देखते-देखते फंस जाती है स्क्रीन? कैश क्लियर करेंगे तो मिनटों में होगी दिक्कत दूर, जानें तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >