10 हजार से सस्ते टॉप 5G स्मार्टफोन्स, लिस्ट में मोटोरोला रियलमी इन्फिनिक्स शामिल

Top 5G Smartphone Under Rupees 10000: इन स्मार्टफोन्स में आपको शानदार कैमरा, डिस्प्ले और प्रॉसेसर मिलेंगे. इनमें मोटोरोला, रियलमी और इन्फिनिक्स के स्मार्टफोन शामिल हैं, जो कम बजट में शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं.

5G Smartphone Under Rupees 10000: 10 हजार रुपये से कम की कीमत में अच्छा 5जी स्मार्टफोन (5G Phone Under Rs 10K) तलाश रहे हैं, तो हम आपके लिए लाये हैं कुछ बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी. इन स्मार्टफोन्स में आपको शानदार कैमरा, डिस्प्ले और प्रॉसेसर मिलेंगे. इनमें मोटोरोला, रियलमी और इन्फिनिक्स के स्मार्टफोन शामिल हैं, जो कम बजट में शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं. इन फोन में आपको 5G कनेक्टिविटी और अच्छे परफॉर्मेंस के लिए बढ़िया ऑप्शंस मिलेंगे.

Moto G35 5G

मोटोरोला G35 5G फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 4GB रैम, 128GB स्टोरेज, Unisoc T760 प्रॉसेसर, 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), 50MP मुख्य कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी (18W फास्ट चार्जिंग) है.

Display : 6.72-inch (1080×2400)
Front Camera : 16MP
Rear Camera : 50MP + 8MP
RAM : 4GB
Storage : 128GB
Battery Capacity : 5000mAh
OS : Android 14

Moto G35 Review: बाजार में तहलका मचा देगा मोटोरोला का सस्ता 5G फोन

Realme C63 5G

रियलमी C63 5G 11,999 रुपये में उपलब्ध है. इस फोन में 6GB रैम, 128GB स्टोरेज, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), 32MP मेन कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी (फास्ट चार्जिंग) है.

Display : 6.67-inch (720×1600)
Front Camera : 8MP
Rear Camera : 32MP
RAM : 4GB, 6GB, 8GB
Storage : 128GB
Battery Capacity : 5000mAh
OS : Android 14

Infinix Hot 50 5G

इन्फिनिक्स हॉट 50 5G फोन की कीमत 9,999 रुपये है. इसमें 4GB रैम, 128GB स्टोरेज, डाइमेंसिटी 6300 प्रॉसेसर, 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), 48MP मेन कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी (18W फास्ट चार्जिंग) है.

Display : 6.70-inch (720×1600)
Processor : MediaTek Dimensity 6300
Front Camera : 8MP
Rear Camera : 48MP
RAM : 4GB, 8GB
Storage : 128GB
Battery Capacity : 5000mAh
OS : Android 14

Smartphone Under 10K: सस्ता स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? Redmi का ये फोन आपके बच्चे की पॉकेट मनी में आ जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >