Hartalika Teej Mehndi Design: इस तीज ट्राई करें AI से बने डिजाइन, होगा ऐसा जलवा कि सासू मां भी बोलेंगी ‘वाह बहू’

Hartalika Teej Mehndi Design: इस साल हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को है. ऐसे मौके पर आप भी चाहें तो अपने हाथों पर दुल्हन जैसी खूबसूरत ब्राइडल स्टाइल मेहंदी लगाकर उन्हें और खास बना सकती हैं. कमाल की बात यह है कि नीचे दी गयी सारी डिजाइन्स AI से बनाई गयी है.

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज का त्योहार औरतों के लिए बड़ा खास होता है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. इन्हीं श्रृंगार का एक हिस्सा मेहंदी लगाने को भी माना जाता है. हाथों पर सजी खूबसूरत मेहंदी न सिर्फ लुक को ट्रेडिशनल बनाती है, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को और भी आकर्षक बना देती है.

अगर इस तीज पर आप बाकी सबसे हटकर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो हाथों में कुछ ट्रेंडिंग और खास मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ लेटेस्ट और बेस्ट AI से बने मेहंदी डिजाइन्स, जो आपके तीज के लुक को बना देंगे सबसे यूनिक और स्पेशल. आइए एक नजर डालते हैं इन डिजाइन्स पर…

पहली डिजाइन 

अगर आप चाहती हैं कि तीज पर हाथों में कुछ अलग और खास मेहंदी लगे, तो आप फुल हैंड डिजाइन ट्राई कर सकती है. इसमें हथेली पर मोर और कमल के फूल की आकृति बनाई जाती है. ऐसी डिजाइन आपके हाथों को और भी खूबसूरत बना देगी.

पहली डिजाइन/ai

दूसरी डिजाइन

हरतालिका तीज के लिए आप मेहंदी के इस बैक हैंड डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं. इसमें फूल और जाली का डिजाइन डाला गया है. जो देखने में बहुत ही सुंदर लग रहा है. भरे हाथ मेहंदी का ये डिजाइन देखने में सिंपल और क्लासी लग रहा है.

दूसरी डिजाइन/ai

तीसरी डिजाइन

शादी के बाद अगर यह आपकी पहली हरतालिका तीज है, तो आप ये दोनों डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. नई नवेली दुल्हन के लिए इस तरह का मेहंदी डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगा. इसमें कमल के फूल और पत्तियों का डिजाइन भी बनाया गया है.

तीसरी डिजाइन/ai

चौथी डिजाइन

अपने हाथों पर दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी रचानी है तो ये एक बेहतर डिजाइन है. इस तरह की डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है.

चौथी डिजाइन/ai

पांचवी डिजाइन

मोर मेहंदी का ये डिजाइन देखने में काफी सुंदर लग रहा है. साथ ही इसमें फूल बनाकर डिजाइन को कंप्लीट किया गया है. आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं.

पांचवी डिजाइन/ai

छठी डिजाइन

अगर आप एक वर्किंग वूमेन है और मेहंदी लगाने का ज्यादा समय आपके पास नहीं है तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है. इसमें बस पत्तियों के और छोटे फूल के डिजाइन हैं. इस डिजाइन को लगाने में बस आपको 10 मिनट ही लगेंगे.

छठी डिजाइन/ai

सातवीं डिजाइन

इस तीज अगर आप बैक हैंड मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन भी ट्राई कर सकती है. इसमें बूटिक, जाली और फूलों का कॉम्बिनेशन है जो देखने में काफी अच्छा लगता है.

सातवीं डिजाइन/ai

आठवीं डिजाइन

इस तीज अपने हाथों पर सेमी ब्राइडल डिजाइन (semi bridal design) भी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह के डिजाइन हर मौके पर काफी आकर्षक लगते हैं.

आठवीं डिजाइन/ai

नौवीं डिजाइन

शादी के बाद अगर यह आपकी पहली हरतालिका तीज है, तो इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. नई नवेली दुल्हन के लिए इस तरह का फूल हैंड मेहंदी डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगा. इसमें हाथों के बीच में और उंगलियों पर काफी लुभावने डिजाइन बने हुए.

नौवीं डिजाइन/ai

दसवीं डिजाइन

हरतालिका तीज के लिए आप मेहंदी के इस डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं. यह एक ग्लिटर मेहंदी डिजाइन है जो काफी ट्रेंडिंग है.

दसवीं डिजाइन/ai

यह भी देखें: Hartalika Teej पर बाजार जाने का नहीं बचा टाइम? हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 5 AI Mehndi Designs

यह भी देखें: Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर हाथों की रौनक बढ़ाएंगी ये खास AI मेहंदी डिजाइन्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >