BGMI 4.1 Update जल्द आने वाला है! जानिए नये थीम और खास फीचर्स की डिटेल

BGMI 4.1 Update नवंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में रोलआउट होगा. इस बार गेम (battlegrounds mobile India) में आयेगा नया Frosty Funland Mode, Penguin Snowmobile, Ice Skates और Winter Royale Pass रिवॉर्ड्स. जानिए पूरा अपडेट

भारत में BGMI (Battlegrounds Mobile India) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. Krafton बहुत जल्द गेम का अगला 4.1 अपडेट लॉन्च करने वाली है. यह अपडेट नवंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है. इस बार गेम का थीम पूरी तरह विंटर सीजन पर आधारित होगा, जिसका नाम है Frosty Funland Mode.

इस नये अपडेट में खिलाड़ियों को बर्फीले नक्शे, पेंग्विन वाली बाइक्स, मैजिक आइस स्केट्स और कई मजेदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इस आने वाले अपडेट की पूरी डिटेल-

BGMI 4.1 Update की रिलीज डेट

BGMI के अपडेट आमतौर पर हर दो महीने में रोलआउट होते हैं. पिछला 4.0 अपडेट सितंबर में आया था, इसलिए अगला BGMI 4.1 अपडेट 11 नवंबर से 16 नवंबर 2025 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है. सबसे संभावित तारीख 12 नवंबर 2025 बतायी जा रही है. अपडेट आने से कुछ दिन पहले pre-patch events और download prompts भी गेम में दिखने लगेंगे, Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्म्स पर.

नया थीम: Frosty Funland Mode

इस बार Krafton ने BGMI को पूरी तरह विंटर थीम में सजाने का फैसला किया है. नया मोड Frosty Funland कहलाएगा. इसमें खिलाड़ियों को Penguinville जैसे बर्फीले टाउन और snow-built settlements देखने को मिलेंगे.

ErangelMap को पूरी तरह बर्फ से ढका जाएगा, जहां आपको ice patches, snowfall, और festive decorations मिलेंगे. बर्फ में चलने और लड़ाई करने का अनुभव पहले से बिल्कुल अलग होने वाला है.

नये फीचर्स और गेम टूल्स

लीक्स के मुताबिक, BGMI 4.1 अपडेट में कुछ नये मजेदार टूल्स शामिल होंगे-

Magic Ice Skates: खिलाड़ी अब बर्फ पर स्केटिंग और जंपिंग कर सकेंगे

Penguin Snow mobile: चार सीटर स्नोबाइक जिसमें से बर्फ के गोले (snowballs) फेंके जा सकते हैं जो दुश्मनों की स्पीड को स्लो करते हैं

Crests System: एक नया इन-गेम सिस्टम जिससे खिलाड़ी मैच के दौरान टोकन कलेक्ट कर इन्हें रिवॉर्ड्स में बदल सकेंगे.

नये हथियार और आइटम्स: Salted Fish Launcher नामक एक नया हथियार जो बर्फ के ट्रैप बनाता है, और NPCपेंग्विन्स द्वारा बनाये गए बूस्टर ड्रिंक्स जो खिलाड़ियों की पावर बढ़ाते हैं.

नया Royale Pass और रिवॉर्ड्स

हर सीजन की तरह इस बार भी एक नया Royale Pass लाया जाएगा जो विंटर थीम पर आधारित होगा. इसमें मिलेंगे-

Mythic outfits

Ice-themed weapon skins

Festive emotes

Limited-time missions और quests

इसके अलावा गेम में एक नया ओपनिंग सिनेमैटिक ट्रेलर भी जोड़ा जाएगा, जो खिलाड़ियों को नये सीजन की झलक दिखाएगा.

Gameplay में क्या बदलाव आयेंगे?

इस अपडेट में BGMI का कोर गेमप्ले ज्यादा नहीं बदलेगा, लेकिन वातावरण, मूवमेंट और इवेंट सिस्टम में बड़ा रिफ्रेश देखने को मिलेगा. बर्फीले नक्शों पर फाइट्स और मूवमेंट के कारण खिलाड़ियों को नया टैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा.

गेम में आयेगी नयी जान

BGMI 4.1 अपडेट विंटर सीजन की शुरुआत के साथ गेम में नयी जान डालने वाला है. अगर आप भी Erangel या Livik में बर्फीले नक्शों पर खेलना पसंद करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए खास होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >