Google पर यह लाइन गलती से भी सर्च मत करना, हैक हो जाएगा सबकुछ, लुट जाएंगे आप

Google Search के जरिये इस तरह के सर्च रिजल्ट्स पर क्लिक करते ही यूजर्स की निजी जानकारी और बैंक डीटेल्स खतरनाक प्रोग्राम के जरिये ऑनलाइन लीक हो जाती है.

Google Search: साइबर क्रिमिनल्स ने इन दिनों इंटरनेट यूजर्स को ठगने का नया तरीका निकाला है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो गूगल पर Are Bengal Cats legal in Australia? जैसे खास शब्दों को सर्च करते हैं.

जब यूजर्स इस तरह के सर्च रिजल्ट्स पर क्लिक करते हैं, तो उनकी निजी जानकारी और बैंक डीटेल्स एक खतरनाक प्रोग्राम Gootloader के जरिये ऑनलाइन लीक हो जाती है.

SEO पॉइजनिंग तकनीक का इस्तेमाल

साइबर सिक्योरिटी कंपनी SOPHOS की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स SEO पॉइजनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वे मलीशियस वेबसाइट्स को सर्च इंजन रिजल्ट्स में ऊपर लाकर यूजर्स को धोखा देते हैं.

कंपनी ने चेतावनी दी है कि ऐसे लिंक पर क्लिक करने से यूजर्स का कंप्यूटर भी हैकर्स के नियंत्रण में आ सकता है. SOPHOS ने प्रभावित यूजर्स को तुरंत अपना पासवर्ड बदल डालने की सलाह दी है.

Gmail AI Feature: जीमेल पर एआई करेगा ई-मेल लिखने में मदद, बड़े काम का है टूल

Google और Microsoft को टेंशन देने OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Search

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >