Apple ने वैलेंटाइन्स डे से ठीक पहले अपनी खास सेल शुरू की है. इस सेल में iPhone 17, iPhone 16, MacBook और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर दिये जा रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 को लेकर है, क्योंकि इस पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है.
iPhone 17 की नई कीमत
iPhone 17 (256GB) की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन वैलेंटाइन्स डे सेल के दौरान यह फोन 77,900 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा. यानी ग्राहकों को करीब 5 हजार रुपये तक का फायदा मिलेगा.
बैंक ऑफर और कैशबैक
Apple ने इस सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टैंट कैशबैक का ऑफर दिया है. अधिकतम 5 हजार रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. इससे iPhone 17 और भी किफायती हो जाएगा.
डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 17 का डिजाइन काफी हद तक iPhone 16 जैसा है, लेकिन इसमें हार्डवेयर अपग्रेड किए गए हैं. इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही टाइटेनियम फ्रेम और नया एक्शन बटन भी जोड़ा गया है, जिससे कैमरा कंट्रोल और क्विक ऐक्सेस आसान हो जाता है.
परफॉर्मेंस और कैमरा
इस फोन में A19 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी बैकअप का वादा करता है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें Type-C USB पोर्ट भी मौजूद है.
iPhone खरीदने का बढ़िया मौका
Apple की वैलेंटाइन्स डे सेल उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं. डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर के साथ iPhone 17 अब पहले से ज्यादा आकर्षक डील बन गया है.
यह भी पढ़ें: 2025 का बेस्ट सेलिंग फोन आईफोन 16 अब सस्ते में, फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर
