Apple अपनी इस गलती के लिए हर यूजर को दे रहा ₹8500 का मुआवजा, जानिए कौन कर सकता है क्लेम

Apple अपने Siri प्राइवेसी केस में ₹8,500 तक का मुआवजा दे रहा है. जानें कौन इस राशि का दावा कर सकता है और क्लेम करने की प्रक्रिया क्या है.

Apple ने अमेरिका में Siri वॉयस असिस्टेंट को लेकर चल रहे प्राइवेसी केस में समझौता कर लिया है, और इसके तहत योग्य यूजर्स को ₹8,500 (लगभग $92) तक का भुगतान किया जा रहा है. यह सेटलमेंट 2020 में दायर उस क्लास-एक्शन मुकदमे का हिस्सा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि Siri ने यूजर्स की प्राइवेट बातचीत को उनकी अनुमति के बिना रिकॉर्ड किया.

कौन-से यूजर्स को मिलेगा पैसा?

यह मुआवजा उन Appleयूजर्स को मिलेगा जिन्होंने iPhone, iPad, Mac, Apple Watch या Home Pod जैसे डिवाइस पर 2016 से 2021 के बीच Siri का उपयोग किया था और जिनका डेटा कथित रूप से रिकॉर्ड हुआ था.

यह भी पढ़ें: iOS 18.5 अपडेट: जानिए नए फीचर्स, सपोर्टेड iPhones की लिस्ट और डाउनलोड करने का तरीका

पैसे के लिए क्लेम कैसे करें?

यूजर्स को एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर क्लेम करना होगा.

दावा करने की अंतिम तारीख 18 मार्च 2025 थी, लेकिन जिन लोगों ने पहले से फॉर्म भर दिया है, उन्हें भुगतान जल्द मिलेगा.

यह भुगतान डिजिटल ट्रांसफर या चेक के रूप में होगा.

केस में क्या था आरोप?

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि Siri बिना किसी कमांड के भी एक्टिवेट हो जाती थी और निजी बातचीत रिकॉर्ड कर कंपनी के सर्वर पर भेजती थी.Apple ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन विवाद से बचने के लिए $25 मिलियन (करीब ₹208करोड़) के समझौते को मंजूरी दी.

Apple ने क्या सफाई दी?

Apple ने कहा कि वह यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है और Siri की रिकॉर्डिंग से संबंधित मुद्दों को पहले ही टेक्निकली ठीक किया जा चुका है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >