लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

Motorola Razr 60 Ultra पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इससे इसका इफेक्टिव प्राइस करीब 79,999 रुपये रह जाता है. फोन में 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है.

अगर आप नॉर्मल और ट्रेडिशनल स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं और कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो फ्लिप फोन आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में आपके लिए एक अच्छी डील सामने आई है. Amazon पर Motorola Razr 60 Ultra इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. यह फोन लॉन्च के समय 99,999 रुपये का था, लेकिन अभी 80,000 रुपये से कम कीमत में बिक रहा है. आइए इस डील के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Amazon पर Motorola Razr 60 Ultra हुआ सस्ता

यह फोन अभी Amazon पर 79,999 रुपये में बिक रहा है, जो कि इसकी लॉन्च कीमत 99,999 रुपये से पूरे 20,000 रुपये कम है. मजेदार बात यह है कि अगर आपके पास चुनिंदा बैंक का कार्ड है, तो आपको करीब 10,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. अगर आप एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहते, तो EMI का ऑप्शन भी मौजूद है, जो करीब 2,813 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. साथ ही कुछ मामलों में नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है.

इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी कंडीशन के हिसाब से 53,800 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है. इसके अलावा चाहें तो आप एक्स्ट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी, स्क्रीन प्रोटेक्शन जैसे ऐड-ऑन भी ले सकते हैं.

Motorola razr 60 ultra price detail

Motorola Razr 60 Ultra के फीचर्स

इसमें 7.0-इंच का LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले आपको मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. बाहर की तरफ 4.0-इंच का pOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे फोन बंद रहते हुए भी कई काम आसानी से हो जाते हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite (3nm) प्रोसेसर लगा है. इसके साथ 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है.

कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है. पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें आपको 4,700mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: मार्च में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, Nothing और Motorola के फोन भी एंट्री को तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >