Apple Let Loose Event: 7 मई को ऐपल का खास इवेंट, लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट्स

Apple Let Loose Event: कंपनी ने ऐपल हब नाम के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है. इसमें ऐपल के इस स्पेशल इवेंट के बारे में जानकारी दी गई है. आइए जानतें हैं-

Apple Let Loose Event : ऐपल 7 मई को एक स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है. इस इवेंट को लेकर कंपनी ने अपनी एक पोस्ट भी शेयर की है, और इसकी इमेज में ऐपल पेंसिल दिखी जा सकती है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वर्चुअल इवेंट का फोकस आईपैड हो सकता है. यह इवेंट ऑनलाइन होगा, जिसकी टाइमिंग 7 मई को शाम 7 बजकर 30 मिनट रखी गई है.

कहां देखा जा सकता है ऐपल इवेंट?

ऐपल लेट लूज इवेंट की स्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर की जाएगी. इसके साथ ही यह इवेंट ऐपल टीवी ऐप पर भी देखा जा सकेगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल अपने इस इवेंट में आईपैड एयर और आईपैड प्रो 2024 लॉन्च कर सकता है. आईपेड प्रो में कंपनी कुछ बड़े बदलाव पेश कर सकती है, जिसमें एक OLED डिस्प्ले, अपडेटेड M3 चिपसेट, मैजिक कीबोर्ड, नयी ऐपल पेंसिल, और एक फ्रंट फेसिंग कैमरा शामिल है.

Apple ipad दो साइज में आ सकता है

Apple का नया आईपैड (ipad) दो साइज में आ सकता है. इसमें एक 11 इंच के डिस्प्ले आकार में और दूसरा, 12.9 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. iPad Pro 2024 में कंपनी OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है. इस टैबलेट के बारे में सामने आयी अब तक की जानकारी के मुताबिक, iPad Pro 2024 मॉडल्स का डिजाइन पुराने टैब्स की तुलना में पतला होगा और इसका कैमरा बंप भी रीडिजाइन किया गया है.

Apple in India: 5 लाख लोगों को जॉब देगी ऐपल, ये है कंपनी का प्लान

iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >