Apple in India: 5 लाख लोगों को जॉब देगी ऐपल, ये है कंपनी का प्लान

Apple Jobs : आईफोन और दूसरे गैजेट्स बनानेवाली अमेरिकी कंपनी ऐपल ने बताया है कि वह आनेवाले सालों में 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दे सकती है.

Apple Jobs: दुनिया की टॉप स्मार्टफोन बनानेवाली कंपनी ऐपल भारत में लाखों नौकरियां बांटनेवाली है. आईफोन और दूसरे गैजेट्स बनानेवाली अमेरिकी कंपनी ने बताया है कि वह अगले 3 सालों में 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दे सकती है. कुछ सरकारी सूत्रों से यह जानकारी मिली है.

ऐपल के लिए दो संयंत्र चलाती है टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल अपने विक्रेताओं के माध्यम से अगले तीन साल में भारत में पंच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे सकती है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह बात कही है. फिलहाल ऐपल के विक्रेता और आपूर्तिकर्ता भारत में 1.5 लाख लोगों को रोजगार देते हैं. ऐपल के लिए दो संयंत्र चलाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करती है.

Tata iPhone Manufacturing: पेगाट्रॉन से आईफोन प्लांट खरीद सकता है टाटा समूह

भारत में नियुक्तियों में तेजी ला रही ऐपल

आईफोन बनानेवाली ऐपल को लेकर पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल भारत में नियुक्तियों में तेजी ला रही है. एक पुराने अनुमान के अनुसार, यह अपने विक्रेताओं और कलपुर्जे आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से अगले तीन साल में पांच लाख लोगों को रोजगार देने जा रहा है. इस संबंध में ऐपल से संपर्क किया गया तो कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया.

2023 में ऐपल ने की भारत में सबसे अधिक कमाई

ऐपल की अगले चार-पांच साल में भारत में उत्पादन को पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़) करने की योजना है. बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, ऐपल ने पहली बार 2023 में सबसे अधिक राजस्व के साथ भारतीय बाजार में सबसे आगे रही, जबकि सैमसंग मात्रा के मामले में शीर्ष पर रही.

TATA Group अब बनाएगा Apple के मेड इन इंडिया iPhones, भारत और Global Market में होगा Export

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >