iPhone के साथ करते हैं यह खिलवाड़? Apple ने दी यह बड़ी चेतावनी

Apple iPhone Warning – ऐपल ने कहा है कि अगर आईफोन को सुखाने के लिए यूजर्स उसे चावल के बैग में रखने की गलती करते हैं, तो यह खिलवाड़, उनकी डिवाइस को खराब कर सकता है.

Apple iPhone Warning : ऐपल ने आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. अगर आप भी आईफोन यूजर हैं, तो इस खबर पर आपको ध्यान देने की जरूरत है. आईफोन यूजर्स को ऐपल ने कहा है कि अगर भीगे आईफोन को सुखाने के इरादे से चावल के बैग में रखा जाता है तो यह नुस्खा आपकी डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है. आइए तफ्सील से जान लेते हैं इसके बारे में-

आईफोन को चावल में रखना नुकसानदेह
ऐपल ने कहा है कि अगर आईफोन को सुखाने के लिए यूजर्स उसे चावल के बैग में रखने की गलती करते हैं, तो यह खिलवाड़, उनकी डिवाइस को खराब कर सकता है.

Tim Cook ने ऐपल यूजर्स के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, जल्द मिलेंगे जेनरेटिव एआई वाले ये फीचर्स

आईफोन को चावल में रखना नुकसानदेह
ऐपल ने कहा है कि अगर आईफोन को सुखाने के लिए यूजर्स उसे चावल के बैग में रखने की गलती करते हैं, तो यह खिलवाड़, उनकी डिवाइस को खराब कर सकता है.

Apple ने अपने iPhone यूजर्स को बताया है कि पानी से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अपने डिवाइसेस को चावल के बैग में नहीं रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह तरीका आईफोन्स को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है.

Apple के एक सपोर्ट पेज में यह बताया गया है कि iPhone को चावल के बैग में रखने से हमें बचना चाहिए. ऐसा करने से चावल के छोटे टुकड़े आपके आईफोन में घुस सकते हैं, जिससे डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है.

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल भी गलत
फोन में पानी या कोई अन्य लिक्विड चले जाने पर कई लोग उसे हेयर ड्रायर या कंप्रेस्ड एयर जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल कर भी ठीक करने की कोशिश करते हैं. ऐपल ने ऐसा न करने की सलाह दी है. यही नहीं, कंपनी ने कनेक्टर में पानी होने की स्थिति में कॉटन स्वैब या पेपर टॉवल का उपयोग करने से बचने की भी सलाह दी है. ऐपल ने यह भी दावा किया है कि उसके प्रमुख डिवाइसेज 20 फीट तक पानी में 30 मिनट तक डूबने पर भी खराब नहीं होंगे.

iPhone 16 में iOS 18 के साथ मिलेगा यह खास AI फीचर; सैमसंग को इससे टेंशन होगी?

आईफोन भीग जाए, तो उसे कैसे सुखाएं?
ऐपल ने कहा कि अपने आईफोन को सुखाने के लिए कनेक्टर को नीचे की ओर रखते हुए डिवाइस पर हल्के हाथ से टैप करें. इससे उसमें से अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाएगा. इसके बाद आपको अपने फोन को एयरफ्लो वाली सूखी जगह पर रख देना चाहिए और 30 मिनट के बाद ही इसे यूएसबी-सी से चार्ज करना चाहिए. ऐपल की सलाह है कि आईफोन को पूरी तरह सूखने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है और यूजर्स को इस दौरान लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट दिखाई दे सकता है.

अगर आईफोन गीला हो जाए तो क्या उसे चावल के बैग में रखना सही है?

नहीं, ऐपल ने चेतावनी दी है कि गीले आईफोन को चावल के बैग में रखने से डिवाइस को और अधिक नुकसान हो सकता है। चावल के छोटे टुकड़े फोन के अंदर घुस सकते हैं, जिससे आईफोन खराब हो सकता है.

अगर आईफोन में पानी चला जाए तो उसे सुखाने का सही तरीका क्या है?

आईफोन को सुखाने के लिए ऐपल ने सलाह दी है कि कनेक्टर को नीचे की ओर रखते हुए डिवाइस पर हल्के से टैप करें ताकि अतिरिक्त पानी निकल सके। फिर फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर रखें और 30 मिनट के बाद ही इसे चार्ज करें.

क्या हेयर ड्रायर या कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल आईफोन सुखाने के लिए किया जा सकता है?

नहीं, ऐपल ने हेयर ड्रायर या कंप्रेस्ड एयर का उपयोग करने से मना किया है, क्योंकि इससे डिवाइस को और नुकसान हो सकता है.

आईफोन को पूरी तरह से सूखने में कितना समय लग सकता है?

ऐपल के अनुसार, आईफोन को पूरी तरह सूखने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है. इस दौरान लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट भी दिखाई दे सकता है.

क्या आईफोन पानी में डूबने पर खराब हो सकता है?

ऐपल ने दावा किया है कि उसके प्रमुख डिवाइस 20 फीट तक पानी में 30 मिनट तक डूबने पर भी खराब नहीं होंगे, लेकिन फिर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >