Apple इंडिया में क्यों हो रहा है बूम? iPhone 17 ने बना दिया कमाई का रिकॉर्ड

Apple ने सितंबर 2025 क्वाॅर्टर में भारत में अब तक का सबसे बड़ा रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया. iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त मांग, फेस्टिव सेल और लोकल मैन्युफैक्चरिंग ने कंपनी की बिक्री बढ़ाई

Apple ने सितंबर 2025 क्वाॅर्टर की रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बार कंपनी ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा रेवेन्यू रिकॉर्ड (Apple India Revenue Record) बना दिया है. भारत में iPhone 17 सीरीज की भारी डिमांड ने कंपनी की कमाई को नयी ऊंचाई तक पहुंचा दिया है. खास बात यह है कि इस बार बेस iPhone 17 मॉडल को लोगों का काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है, जिससे बिक्री पर बड़ा असर देखने को मिला है.

iPhone 17 सीरीज से बढ़ी बिक्री

भारत में इस बार त्योहारों के सीजन में iPhone 17 सीरीज काफी तेजी से बिकी. iPhone 17 की कीमत और फीचर्स ने उपभोक्ताओं को काफी आकर्षित किया. लोग बेस वेरिएंट पर भी ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं, और Apple ने कहा है कि भारत में इस बार अच्छे अपग्रेडर्स भी देखने को मिले हैं. इसी वजह से Apple ने लगातार 14वीं बार भारत में रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है.

Tim Cook ने क्या कहा?

Apple के CEO Tim Cook ने कहा- हमने भारत सहित कई उभरते हुए मार्केट्स में रिकॉर्ड बनाया है और भारत में यह हमारा ऑल-टाइम रेवेन्यू रिकॉर्ड है. यह साफ दिखाता है कि भारत Apple के लिए कितना बड़ा मार्केट बन चुका है.

Apple स्टोर्स और लोकल मैन्युफैक्चरिंग का भी बड़ा असर

भारत में Apple ने अब तक चार कंपनी-ओन्ड रिटेल स्टोर्स खोल लिए हैं. इसके साथ ही लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से कंपनी को प्राइसिंग और सप्लाई चेन दोनों में फायदा मिला है. इससे भारत में ब्रांड प्रेजेंस और स्ट्रॉन्ग हो गई है.

फेस्टिव सीजन सेल भी रही बड़ी वजह

सितंबर वाला क्वाॅर्टर भारत में फेस्टिव सेल का समय माना जाता है और इस दौरान Amazon, Flipkart और अन्य प्लैटफॉर्म पर iPhones पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर चलते हैं. इस बार भी सेल सीजन ने iPhone 17 की डिमांड और बिक्री को और तेज किया.

आने वाले क्वाॅर्टर में बिक्री और बढ़ सकती है

कंपनी का मानना है कि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में Apple का प्रदर्शन और मजबूत हो सकता है. iPhone 17 सीरीज का मोमेंटम अब भी मजबूत है और अगले क्वाॅर्टर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

iPhone 16 पर ₹22,516 की छूट, जानिए EMI और एक्सचेंज डिटेल्स

iPhone 17 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra: कौन है 2025 का असली कैमरा किंग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >